Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   preservation of tribal languages

Delhi NCR News: जनजातीय भाषाओं के संरक्षण के लिए बनेगी विशेष व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
--राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में लोकगीतकारों, संगीतकारों और डिजिटल क्रिएटर्स को जोड़ने पर जोर; मौखिक परंपराओं के दस्तावेजीकरण की जरूरत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। देश की जनजातीय भाषाओं और बोलियों को विलुप्त होने से बचाने के लिए उनके साहित्य, लोकगीतों, लोककथाओं और मौखिक परंपराओं का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण किया जाएगा। इसके लिए साहित्यकारों के साथ लोकगीतकारों, संगीतकारों, लोक कलाकारों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को भी जोड़ा जाएगा। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर यह बात कही। उन्होंने जनजातीय भाषाओं के लेखकों के लिए विशेष पुरस्कार शुरू करने की भी बात कही। जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित दो दिवसीय इस महोत्सव का यह दूसरा आयोजन है। उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, नीति आयोग की सदस्य जोराम आन्या, पद्मश्री चामू कृष्ण शास्त्री और मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में देशभर से आए जनजातीय साहित्यकार, लेखक, कवि, शोधकर्ता और भाषा विशेषज्ञ अपनी भाषाओं की रचनाओं और अनुभवों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनजातीय समाज की मौखिक परंपरा का संरक्षण जरूरी है। जनजातीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके संघर्षों को साहित्य के माध्यम से देश के सामने लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--दुर्गादास उइके, केंद्रीय राज्य मंत्री

किसी भी भाषा का विकास तभी संभव है, जब उसका इस्तेमाल बोलचाल, साहित्य, शिक्षा और तकनीक में हो। लेखकों को भाषाओं को समृद्ध बनाने में योगदान देना चाहिए।
-चामू कृष्ण शास्त्री, पद्मश्री

जनजातीय साहित्य का बड़ा हिस्सा लोकगीतों, लोरियों और कहानियों के रूप में पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ा है। बुजुर्गों के मौखिक ज्ञान को लुप्त होने से पहले तकनीकों के जरिए दर्ज करना जरूरी है।
--जोराम आन्या, नीति आयोग की सदस्य







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed