फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी परेशान, टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड

Tue, 26 May 2020 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 May 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
delhi ncr weather update heat likely to break all its record today no relief till 28 may after that some relief
delhi ncr summer - फोटो : सुदर्शन झा
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते कुछ दिनों से लगातार दिल्ली-एनसीआर का पारा 45 डिग्री या उसके पार जा रहा है। इस गर्मी से न सिर्फ इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में हवा की चाल में आज(26 मई) मामूली कमी आई है। विभाग का कहना है कि आज की गर्मी इस साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आगे देखें तस्वीरें और जानें कब मिलेगी इस गर्मी से राहत....
delhi ncr weather update heat likely to break all its record today no relief till 28 may after that some relief
delhi ncr summer - फोटो : सुदर्शन झा
मौसम विभाग का कहना है कि इस चिलचिलाती गर्मी से बुधवार को भी राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 28 मई से पारा लुढ़केगा और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
delhi ncr weather update heat likely to break all its record today no relief till 28 may after that some relief
delhi ncr summer - फोटो : सुदर्शन झा

भीषण गर्मी और लू से नहीं मिली राहत, सोमवार को ऐसा था हाल
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भी भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि तेज हवा चलने से रविवार के मुकाबले पारे में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। हालांकि, पालम का अधिकतम तापमान इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा 46.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आया नगर इलाका भी लू की चपेट में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr weather update heat likely to break all its record today no relief till 28 may after that some relief
delhi ncr summer - फोटो : सुदर्शन झा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक मौसम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है। 28 मई के बाद मौसम करवट लेगा। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में 35 किमी प्रति घंटा की चाल से हवाएं चलीं। इससे रविवार की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि सतह पर चलने वाली हवाओं के तेज होने से गरमी का अहसास तो बना रहा, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। हवाओं की चाल सामान्य होती तो दिल्ली का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता।

विज्ञापन
delhi ncr weather update heat likely to break all its record today no relief till 28 may after that some relief
delhi ncr summer - फोटो : हिमांशु सोनी

हवा का रुख बदलने पर 28 से गिरेगा पारा
मौसम विभाग के मुुताबिक, 28 मई को हवा का रुख बदलेगा। उत्तर पश्चिमी की जगह हवाएं दिल्ली-एनसीआर में पूरब से आएंगी। वहीं, इसी दौरान पश्चिमी विक्षोभ का असर भी रहेगा। इससे 28 मई की रात से 30 मई तक हल्की बारिश की उम्मीद है। अनुमान है कि 28 को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 31 मई तक इसके 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed