फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो दिसंबर दर्ज हुई दिल्ली-एनसीआर की सबसे ठंडी सुबह, प्रदूषण में भी हुआ इजाफा

Mon, 02 Dec 2019 11:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Dec 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR weather pollution today 2 December coldest morning at 8 degree air quality at poor level
सोमवार की सुबह रही सबसे ठंड, खराब स्थिति में पहुंची वायु गुणवत्ता - फोटो : एएनआई

दिल्ली में सोमवार की सुबह इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जिसने रविवार का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वहीं अगर आज सुबह के वायु गुणवत्ता की बात की जाए तो यह 'खराब' स्थिति में दर्ज की गई।




 

Delhi NCR weather pollution today 2 December coldest morning at 8 degree air quality at poor level
- फोटो : एएनआई

आज सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर लोधी रोड की वायु गुणवत्ता खराब रही। यहां पीएम 2.5 206 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है, वहीं पीएम 10 192 रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य श्रेणी में आता है। इस तरह ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली की हवा में कुछ खराबी आई है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई जा रही है।



 

Delhi NCR weather pollution today 2 December coldest morning at 8 degree air quality at poor level
- फोटो : जी पाल

रविवार को 9.4 डिग्री तक लुढका था पारा
राजधानी में रविवार को न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक फिसलने की संभावना जताई गई थी जो सोमवार को सच साबित हुई। वहीं, इस बीच आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और सुबह के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR weather pollution today 2 December coldest morning at 8 degree air quality at poor level
delhi ncr weather - फोटो : विवेक निगम

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान 9.4 रहा और अधिकतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को दिल्ली के न्यूनतम पारे में और गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। आसमान साफ रहने के साथ ही सुबह के समय कोहरा बढ़ने और दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
Delhi NCR weather pollution today 2 December coldest morning at 8 degree air quality at poor level
delhi ncr weather - फोटो : विवेक निगम

मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed