{"_id":"5bf34382bdec2269a642c8b9","slug":"delhi-ncr-road-jam-and-pollution-will-be-relieved-from-western-peripheral-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केएमपी एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर को जाम और प्रदूषण से मिलेगी निजात, पढ़ें खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर को जाम और प्रदूषण से मिलेगी निजात, पढ़ें खासियतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 20 Nov 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
KMP Expressway
- फोटो : अमर उजाला
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के कुंडली-मानेसर सेक्शन के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण और जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। इसके शुरू होने से दिल्ली के चारों तरफ नया रिंग रोड बन गया है। अब रोजाना हजारों वाहन दिल्ली में प्रवेश किए बिना अपने गंतव्य को निकल सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सुल्तानपुर में आयोजित जनविकास रैली में एक्सप्रेस-वे को देश को समर्पित किया। उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के एस्कोर्ट्स मुजेसर-बल्लभगढ़ सेक्शन का भी उद्घाटन किया। साथ ही पलवल के दुधौला में प्रस्तावित कौशल विश्वविद्यालय की नींव रखी।
Trending Videos
kmp expressway
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
पीएम मोदी ने हरियाणा की नई परिभाषा गढ़ते हुए कहा कि हरियाणा का मतलब हिम्मत, हौसला, होश और हमसफर है। एक्सप्रेसवे को चार ‘ई’ यानी इकोनॉमी (अर्थव्यवस्था), एंवायरमेंट (पर्यावरण), ईज ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) और ईज ऑफ ट्रैवलिंग (यातायात सुगमता) बताया। उन्होंने राज्य को 3,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने का जिक्र किया।
केएमपी एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
पिछली सरकारों पर निशाना
पीएम ने 135 किमी लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण को निर्धारित समय से तीन माह पहले ही देश को समर्पित करते हुए केंद्र और राज्य की पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने पिछली सरकारों को अटकानेे, लटकाने और भटकाने वाला करार देते हुए तमाम प्रोजेक्ट में देरी के लिए कसूूरवार ठहराया। मोदी ने 26 मिनट के भाषण में चार वर्षों का रिपोर्ट कार्ड लोगों के सामने रखते हुए हमसफर के तौर पर अगले चुनावों के लिए समर्थन मांगा।

- फोटो : एएनआई
पूर्णता रोड सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं मिला
राज्य सरकार ने कुंडली-मानेसर सेक्शन का पीएम से उद्घाटन तो करा लिया लेकिन उसने लोगों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा। साइन बोर्ड की कमी, पूरे एक्सप्रेस-वे पर लाइटों के नहीं लगने समेत अन्य कारणों से केएमपी एक्सप्रेस-वे को पूर्णता रोड सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं मिला है। ऐसे में किसी दुर्घटना का शिकार होने पर लोगों को बीमा मिलने में दिक्कत आ सकती है। एक्सप्रेस-वे पर कई खामियां होने से फिलहाल आंशिक कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया गया है, जिसमें गाड़ियों की गति धीमी रखने के लिए कहा गया है।

चुनाव की हड़बड़ी में सरकार ने अधूरे केएमपी का उद्घाटन किया : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए अधूरे केएमपी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। उन्होंने कहा कि कंसलटेंट और एचएसआईडीसी ने अभी कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी नहीं दिए हैं। प्रधानमंत्री को अधूरी परियोजना के गड़बड़झाले की तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने वाली कंपनी को 26 करोड़ रुपये प्रतिमाह का फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया।