{"_id":"6ae4a1a46ef00b3ca0055aa6","slug":"tender-for-track-construction-of-the-old-gurugram-metro-to-be-issued-soon-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-105943-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के ट्रैक निर्माण के लिए जल्द जारी होगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के ट्रैक निर्माण के लिए जल्द जारी होगा टेंडर
विज्ञापन
- मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक मुख्य कॉरिडोर पर बिछाई जाएगी बैलेस्टलेस ट्रैक
- सेक्टर-33 डिपो में भी बिछेगा ट्रैक, केएफडब्ल्यू बैंक से मिल रही परियोजना के लिए वित्तीय सहायता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ट्रैक बिछाने के लिए जल्द ही ई-बिड जारी करेगा। इस परियोजना में विश्व बैंक और केएफडब्ल्यू बैंक वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं।
जीएमआरएल चार नवंबर को संभावित बोलीदाताओं के साथ बाजार परामर्श बैठक आयोजित करेगा। इसमें कंपनियों को परियोजना की तकनीकी जरूरतें और टेंडर प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। परियोजना के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मुख्य कॉरिडोर में ट्रैक बिछेगा। एलिवेटेड हिस्से में स्टैंडर्ड गेज की बैलेस्टलेस ट्रैक प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके अलावा स्पर लाइन और सेक्टर-33 के डिपो में भी ट्रैक का निर्माण होगा। डिपो में बैलेस्टेड, बैलेस्टलेस और विशेष प्रकार के ट्रैक शामिल हैं। इस कार्य में रेल, फास्टनिंग सिस्टम, टर्नआउट, क्रॉसओवर, चेक रेल की आपूर्ति और स्थापना शामिल है। हरियाणा सरकार ने केएफडब्ल्यू डेवलपमेंट बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त की है। दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी के लिए भी टेंडर जारी किया गया है।
सिग्नलिंग और संचार प्रणाली
जीएमआरएल ने सिग्नलिंग, संचार और सुरक्षा प्रणाली लगाने की तैयारी भी शुरू की है। इसके लिए ई-टेंडर जारी करने की योजना बनाई गई है। इस कार्य में कम्युनिकेशन बेस्ड सिग्नलिंग एंड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (सीबीटीसी) शामिल है। टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों की डिजाइनिंग, आपूर्ति, स्थापना और एकीकरण होगा। इन प्रणालियों का परीक्षण और चालू करना भी इस कार्य का हिस्सा है।
विज्ञापन
तकनीकी जरूरतों पर लिए जाएंगे सुझाव
जीएमआरएल एक अर्ली मार्केट एंगेजमेंट बैठक आयोजित करेगा। इच्छुक कंपनियां इसमें भौतिक और आभासी दोनों माध्यमों से शामिल हो सकेंगी। बैठक में कंपनियों से टेंडर की शर्तों और तकनीकी जरूरतों पर सुझाव लिए जाएंगे। इसका उद्देश्य परियोजना की जरूरतों और संभावित चुनौतियों को समझना है। यह बैठक खरीद प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करेगी।