दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह अचानक से शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को चौंका दिया। घने बादलों और तेज बारिश के कारण दोपहर के समय ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। बारिश से तापमान में गिरावट भी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश कल भी हो सकती है। गरज के साथ कुछ जगह ओलावृष्टि और तेज हवा चलने का अनुमान है। विभाग ने नए साल की पूर्व संध्या से पारा लुढ़कने के आसार जताए हैं।
तस्वीरों में देखें दिल्ली-NCR की बारिश: रुक-रुक कर हो रही वर्षा, तापमान गिरने से छाया कोहरा, कल भी बरसेंगे मेघ
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:23 PM IST
सार
Delhi NCR Weather News Updates: दिनभर रुक-रुककर बारिश होने के चलते नोएडा में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली। सेक्टर-18, 16, 15, सेक्टर-62 और एक्सप्रेसवे जैसे इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन