तपती धूप में नौकरी के लिए दिल्ली जा रहे लोगों को हर दिन गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर पुलिस वाहन चालकों के एंट्री पास चेक कर रही थी। इस पास चेकिंग के वजह से बॉर्डर पर तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
हालांकि ये बात बता दें कि जाम लगने की सिर्फ यही वजह नहीं है बल्कि इसके अलावा भी एक कारण है जिसके चलते जो सीमाएं सील हैं वहां लंबा जाम लग रहा है, जानिए क्या है वो और देखें तस्वीरें...
2 of 6
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक रेंगता रहा। तीन घंटे तक पुलिस ने चेकगिं अभियान चलाने के बाद बैरिकेट खोल दिया। जिसके बाद वाहन चालक बगैर किसी जांच के दिल्ली में प्रवेश कर पा रहे थे।
3 of 6
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों का रहा, जहां पुलिस ने दूसरी तरफ बैरिकेट लगाकर एंट्री पास चेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर दो किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला।
4 of 6
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर के दोनों तरफ पुलिस ने एनएच 9 फ्लाईओवर से भी एंट्री पर पाबंदी लगा दी है। बॉर्डर के दोनों तरफ दोनों राज्यों की पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अपने-अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं। इसकी वजह से हर दिन दिल्ली नौकरी व कारोबार के सिलसिले से आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि दोपहर के वक्त लोगों को बॉर्डर पार करने के लिए कुछ देर की सहूलियत दी जाती है।
5 of 6
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
फास्टैग व्यवस्था भी बनी जाम की बड़ी वजह
गाजीपुर बॉर्डर पर एंट्री पास तो ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बन रही है। इसके साथ ही मुर्गा मंडी पर फास्टैग चेकिंग की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिली रही है।