फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: सुबह ही बहुत खराब श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता, 301 रहा AQI, देर रात तक हवा की और बिगड़ सकती है सेहत

Mon, 24 Oct 2022 11:38 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई
पीटीआई Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Oct 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR aqi Delhi s air quality remained in very poor category on Monday morning know Delhi s AQI
धुंध के बीच गुजरते वाहन - फोटो : ANI

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार की सुबह से ही 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार शाम को शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 259 रहा। हालांकि एक्यूआई दिवाली से एक दिन पहले सात साल में सबसे कम रहा। रात में तापमान में गिरावट और हवा की गति के बीच प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। दिल्ली का एक्यूआई सोमवार सुबह आठ बजे तक 301 दर्ज किया गया। पराली जलाने की घटनाएं बढ़कर 1,318 हो गई हैं।

Delhi NCR aqi Delhi s air quality remained in very poor category on Monday morning know Delhi s AQI
इंडिया गेट के पास छायी धुंध - फोटो : ANI

वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि दीपावली की देर रात तक हवा की सेहत बिगड़कर बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। उधर, रविवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 259 दर्ज किया गया, जो दिवाली से एक दिन पहले सात साल में सबसे कम है। दिवाली के दिन देर रात तक हवा की सेहत बिगड़कर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। 

Delhi NCR aqi Delhi s air quality remained in very poor category on Monday morning know Delhi s AQI

वहीं, गाजियाबाद की हवा 270 एक्यूआई के साथ सबसे खराब रही। एनसीआर में सबसे कम 200 एक्यूआई फरीदाबाद का रहा। वहीं, रविवार को भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में भारतीय टीम के जीतने पर लोगों ने खुशी में जमकर पटाखे जलाए। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाए जा रहे हैं। ऐसे में दीपावली की रात में पटाखे जलाने की आशंका है। ऐसा होने पर हवा की सेहत गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR aqi Delhi s air quality remained in very poor category on Monday morning know Delhi s AQI

1318 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड 
दीपावली आते ही पराली जलने की घटनाओं में वृद्धि होना शुरू हो गई है। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, रविवार को बीते 24 घंटे में उत्तरी भारत में 850 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। वहीं सोमवार को बढ़कर 1318 घटनाएं रिकॉर्ड की गईं।

विज्ञापन
Delhi NCR aqi Delhi s air quality remained in very poor category on Monday morning know Delhi s AQI

अगले दो दिन में बदलेगी हवा की दिशा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को हवा की दिशा उत्तर की ओर रही है व हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही। अगले दो दिनों में यह बदलकर उत्तर-पूर्वी व उत्तर-दक्षिण की ओर होगी। साथ ही हवा की रफ्तार भी कम होगी। रविवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 1750 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स पांच हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। अगले 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट घटकर 1500 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया जा सकता है। वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड या इससे कम और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होने पर प्रदूषकों को जमने में मदद मिलती है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed