फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रिज बना ताबूतः अगर बुजुर्ग ने किया होता ये काम, बच जाती जान, आरोपी को नहीं पछतावा

Wed, 04 Sep 2019 02:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Sep 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi murder and kidnapping in fridge servant kishan no police verification accused no shame
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में बुजुर्ग कृष्ण खोसला के शव को फ्रिज में ले जाने के मामले में आरोपी नौकर को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह खुलासा उसके व्यक्तिगत जीवन को लेकर हुआ है। इसमें पता चलता है कि अगर बुजुर्ग दंपती ने एक काम कर लिया होता तो शायद कृष्ण खोसला की जान न जाती। इसके साथ ही ये भी सामने आ रहा है कि आरोपी नौकर को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। आगे पढ़िए पूरी स्टोरी...

Delhi murder and kidnapping in fridge servant kishan no police verification accused no shame
गिफ्तार हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

नौकर के खिलाफ कई मामले दर्ज थे, करा लेते सत्यापन तो बच सकती थी जान
हले घरेलू सहायक के काम पर रखा था। पड़ोसी के यहां काम करने वाले मोहित के कहने पर उसे काम पर रखा गया था। खोसला दंपती ने उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। यदि सत्यापन करा लिया होता ये घटना नहीं होती। पुलिस वेरिफिकेशन में किशन का आपराधिक रिकार्ड सामने आ जाता।

Delhi murder and kidnapping in fridge servant kishan no police verification accused no shame
murder and kidnapping in fridge - फोटो : अमर उजाला

किशन के खिलाफ हौजखास व साकेत थाने में तीन मामले चोरी के दर्ज हैं और वह जेल गया था। किशन का बड़ा भाई विजय संगम विहार इलाके का घोषित बदमाश है। परिवार के और लोगों के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi murder and kidnapping in fridge servant kishan no police verification accused no shame
murder and kidnapping in fridge - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के चेहरे पर नहीं है शिकन
बुजुर्ग की हत्या करने के बाद भी आरोपी के चेहरे पर शिकन तक नहीं है और ना ही उसे कोई पछतावा है। वह बेहद शातिर है। उसने पुलिस से बचने के लिए बुजुर्ग के शव को संगम विहार ले जाने के लिए फ्रिज का सहारा लिया था, ताकि किसी को कोई शक ना हो।
विज्ञापन
Delhi murder and kidnapping in fridge servant kishan no police verification accused no shame
murder and kidnapping in fridge - फोटो : अमर उजाला

आरोपी नौकर किशन ने 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा था। उसकी योजना थी कि रकम लेकर वह फ्लाइट से बिहार भाग जाएगा, लेकिन वह अपने मंसूबों में विफल हो गया। नौकर किशन करीब एक महीने से दंपती को लूटने की साजिश रच रहा था। आरोपी का पुलिस पूछताछ में कहना था कि बुजुर्ग उसे बहुत डांटता था और गुस्सा करता था। इस कारण उसने लूटपाट की साजिश रची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed