फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रिज बना ताबूतः बुजुर्ग हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी की प्लानिंग जानकर पुलिस भी चौंकी

Wed, 04 Sep 2019 02:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Sep 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
old man murder case big revealing by accused in delhi police inquiry
आरोपी गाड़ी में रखकर फ्रीज के अंदर ले जाते बुजुर्ग का शव - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में बुजुर्ग कृष्ण खोसला के शव को फ्रिज में ले जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी नौकर किशन ने 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा था। उसकी योजना थी कि रकम लेकर वह फ्लाइट से बिहार भाग जाएगा, लेकिन वह अपने मंसूबों में विफल हो गया। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सोमवार रात ग्रेटर कैलाश निवासी कृष्ण खोसला की उनके नौकर किशन ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। 
old man murder case big revealing by accused in delhi police inquiry
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से बचने के लिए उसने फ्रिज में शव को डाला और साथी की मदद से संगम विहार ले गया। वहां शव को घर के आंगन में गाड़ दिया था। नौकर किशन करीब एक महीने से दंपती को लूटने की साजिश रच रहा था। आरोपी का पुलिस पूछताछ में कहना था कि बुजुर्ग उसे बहुत डांटता था और गुस्सा करता था। इसी कारण उसने लूटपाट की साजिश रची। वह अमीर बनना चाहता था। आरोपी की साजिश थी कि वह बुजुर्ग की हत्या कर शव को एल-ब्लाक, चर्च कॉलोनी संगम विहार स्थित घर में गाड़ देगा। 
old man murder case big revealing by accused in delhi police inquiry
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके चार-पांच दिन बाद वह 50 लाख रुपये की फिरौती मांगेगा। फिरौती के लिए वह बुजुर्ग के लैंडलाइन नंबर पर फोन करेगा। रकम लेकर वह बिहार भाग जाएगा। आरोपी ने अपने मोबाइल को एक दिन पहले ही बंद कर दिया था। साजिश के तहत उसने बुजुर्ग दंपती को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद वारदात की और अपने साथियों को बुलाया। फ्रिज में शव को रखकर संगम विहार ले गया। उसने अपने घर में मजदूरों से ये कहकर गड्ढा खुदवाया था कि वह वाटर प्लांट लगवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
old man murder case big revealing by accused in delhi police inquiry
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने बुजुर्ग के शव को गड्ढे में गाड़ भी दिया था। वह फिरौती मांग पाता उससे पहले ही दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी पीके झा व चितरंजन पार्क थानाध्यक्ष एके सिंह की टीम ने चार अन्य साथियों के साथ दबोच लिया। पुलिस ने मंगलवार शाम मुख्य आरोपी किशन व टेंपो चालक प्रदीप शर्मा, दीपक यादव, सर्वेश, प्रभु दयाल को साकेत कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
old man murder case big revealing by accused in delhi police inquiry
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पहले से थे मामले दर्ज, नहीं कराया सत्यापन
खोसला दंपती ने किशन को करीब डेढ़ वर्ष पहले घरेलू सहायक के काम पर रखा था। पड़ोसी के यहां काम करने वाले मोहित के कहने पर उसे काम पर रखा गया था। खोसला दंपती ने उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। यदि सत्यापन करा लिया होता ये घटना नहीं होती। पुलिस वेरिफिकेशन में किशन का आपराधिक रिकार्ड सामने आ जाता। किशन के खिलाफ हौजखास व साकेत थाने में तीन मामले चोरी के दर्ज हैं और वह जेल गया था। किशन का बड़ा भाई विजय संगम विहार इलाके का घोषित बदमाश है। परिवार के और लोगों के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed