मुंडका स्थित एक इमारत में लगी आग के एक महीना दस दिन बाद चार और शव की पहचान हो गई है। मौके से मिले शरीर के अवशेष के परिवार वालों से डीएनए प्रोफाइल का मिलान होने के बाद अब तक कुल 26 शव पहचान लिए गए हैं। अब एक शव का मिलान होना बाकी है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि बुधवार को फोरेंसिक लैब से चार लोगों की डीएनए प्रोफाइल की रिपोर्ट मिली थी। इसके आधार पर सोनी कुमारी, मोनिका, रंजू देवी और प्रवीण का डीएनए प्रोफाइल का मिलान उसके परिवार वालों के डीएनए प्रोफाइल से हो गया। इस बात की जानकारी चारों के परिवार वालों को दे दी गई है और बृहस्पतिवार को उनके शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।
2 of 5
Delhi Mundka Fire
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद परिवार की पहचान करने के बाद रंजू देवी का शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया था। बाद में रंजू देवी का डीएनए प्रोफाइल उनके परिवार वालों के डीएनए प्रोफाइल से मिलान नहीं हो पाया था। पुलिस ने दोबारा से परिवार वालों का खून का सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब को सौंपा था। बुधवार को रंजू देवी का डीएनए प्रोफाइल उसके परिवार वालों के डीएनए प्रोफाइल से मिल गया।
3 of 5
Delhi Mundka Fire
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अग्निकांड के बाद से लापता गीता देवी के माता-पिता का निधन हो चुका है। उसके बच्चे भी नहीं हैं। पुलिस ने उसके भाई बहन के खून का सैंपल फोरेंसिक लैब को सौंपा था। फोरेंसिक विभाग के अधिकारी ने उसके भाई बहन के सैंपल से मिलान करने में असमर्थता जताई है और पुलिस को मौके से मिले अवशेष के जरिए ही उसकी पहचान करने के लिए कहा था।
4 of 5
Delhi Mundka Fire
- फोटो : अमर उजाला
13 मई को मुंडका इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी। इसमें इमारत में सीसीटीवी कैमरा में काम करने वाले 27 कर्मचारियों की झुलसकर मौत हो गई थी। जबकि 27 लोग घायल हो गए थे।
5 of 5
मधु का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस अग्रिनकांड में अपनी बड़ी बहन सहित पांच महिलाओं को क्रेन से नीचे उतरने का हौंसला देने वाली मधु खुद को नहीं बचा सकी थी। जिंदगी से जूझती महिला कर्मी ने एक बार क्रेन से नीचे उतरने की कोशिश भी की, लेकिन चंद सेकेंड की देरी में क्रेन आगे निकल गई और मधु आग की लपटों के बीच फंस गई। 2011 में मधु की शादी हुई थी।