फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने जिस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का किया था उद्घाटन, पहली बारिश में ही पड़ गई दरार

Fri, 29 Jun 2018 04:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
delhi meerut new expressway inaugurated by pm modi damaged after monsoon first rain in delhi ncr
delhi meerut expressway

पीएम मोदी ने जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, वह पहली बारिश ही नहीं झेल सका। जी हां, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की क्वालिटी की मानसून की पहली बरसात में ही सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे में कई जगह दरार दिखाई पड़ गई है। वहीं कुछ जगहों से यह एक्सप्रेसवे धंस गया है। 

delhi meerut new expressway inaugurated by pm modi damaged after monsoon first rain in delhi ncr
Eastern Peripheral Expressway - फोटो : Ravi batra

बताया जा रहा है कि इंजीनियर्स सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि नाले का पानी सड़क पर आ गया था, जिसके कारण सड़क में दरार आ गई है। इसके अलावा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई जगह अंडरपास भी बनाए गए थे, लेकिन अधिकतर अंडरपास में पानी भर गया है। जिसके कारण लोगों का इन अंडरपास से गुजरना मुश्किल हो गया है। 

delhi meerut new expressway inaugurated by pm modi damaged after monsoon first rain in delhi ncr
Expressway - फोटो : ravi batra
लोगों का कहना है कि जब मानसून की पहली बरसात में इस एक्सप्रेसवे का यह हाल हो गया है तो ऐसे में मानसून खत्म होने तक इसकी क्या हालत होगी? बता दें कि बीते 27 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। इस दौरान पीएम ने एक रोड शो का भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi meerut new expressway inaugurated by pm modi damaged after monsoon first rain in delhi ncr
Expressway - फोटो : ravi batra

गौरतलब है कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को बनाने में मात्र रिकॉर्ड 18 माह का ही समय लगा था। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से मेरठ के बीच लगने वाले समय में करीब 45 मिनट की कटौती करता है। इसकी कुल लंबाई 82 किलोमीटर है, जिसमें से 27.74 किलोमीटर एक्सप्रेसवे 14 लेन का है और बाकी 6 लेन का है। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 7500 करोड़ रुपए की लागत आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed