फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः शक में जिस बहू का ससुर ने किया खून वह थी सास की लाडली, देखभाल के लिए छोड़ी नौकरी

Sat, 07 Dec 2019 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Dec 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
delhi man stab wife daughter in law know about pragya was dear to her mother in law left job for her
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में एक शक के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी और बहू का कत्ल कर दिया। उसे शक था कि उसकी पत्नी और बहू का बाहर किसी से संबंध है। इसके चलते जिस रोज उसे छोड़कर नए शहर में शिफ्ट होने वाला था उसके पहले ही आरोपी ने सास-बहू को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि उसकी बहू प्रज्ञा एक एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस भी रह चुकी थी और अपनी सास की लाडली थी। सिर्फ यही नहीं सास के लिए उसने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी, जानिए प्रज्ञा के बारे में सबकुछ....

delhi man stab wife daughter in law know about pragya was dear to her mother in law left job for her
- फोटो : अमर उजाला

प्रज्ञा को उसके चाचा-चाची ने पाला था 
प्रज्ञा के चाचा बलवीर रोहिणी के अवंतिका इलाके में रहते हैं। बलवीर ने बताया कि बचपन में ही प्रज्ञा के माता-पिता का देहांत हो गया था। उसने ही प्रज्ञा का लालन-पालन किया। प्रज्ञा पढ़ाई में होशियार थी।

delhi man stab wife daughter in law know about pragya was dear to her mother in law left job for her
- फोटो : अमर उजाला

एयर होस्टेस का कोर्स करने के बाद वह इंडिगो एयरलाइंस में काम करने लगी। करीब छह साल पहलेे उसकी गौरव चौधरी से शादी हुई। शादी होने के बाद वह काफी दिनों तक पति के साथ सिंगापुर में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi man stab wife daughter in law know about pragya was dear to her mother in law left job for her
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उसे एक बेटी हुई। सास के नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद वह दिल्ली में रहने लगी। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। बलवीर ने बताया कि प्रज्ञा अपने ससुराल के बारे में कम ही बताती थी। कुछ माह पहले ही प्रज्ञा ने नौकरी छोड़ दी थी। उन लोगों को सतीश चौधरी के स्वभाव के बारे में जानकारी थी।

विज्ञापन
delhi man stab wife daughter in law know about pragya was dear to her mother in law left job for her
- फोटो : अमर उजाला

आरोपी झगड़ालू स्वाभाव का, इसलिए लोग बात करने से बचते थे 
स्थानीय लोग आरोपी सतीश के बारे में ज्यादा कुछ भी कहने से बच रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक सतीश काफी झगड़ालू प्रवृति का व्यक्ति था इसलिए लोग उससे कम ही बात करते थे। एक समय वह आरडब्ल्यूए का प्रधान रह चुका था। लोगों ने बताया कि कभी-कभार उनके घर से झगड़े की आवाज आती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में टीचर था और घर पर भी ट्यूशन देता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed