{"_id":"5d0e03a98ebc3e2be0260098","slug":"delhi-man-murder-wife-and-3-kids-in-mehrauli-by-sliting-throat-arrested-leave-two-notes-all-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है दरिंदा बाप, तीन बच्चों का गला काटते जिसके न कांपे हाथ, पत्नी को भी काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है दरिंदा बाप, तीन बच्चों का गला काटते जिसके न कांपे हाथ, पत्नी को भी काटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
murder in mehruali
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार सुबह एक घटना ने ऐसी सनसनी मचाई कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वो यही कह रहा है कि एक शख्स आखिर कैसे अपना पूरा परिवार एक झटके में खत्म कर सकता है। ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि पेशे से टीचर एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों का गला रेतकर हत्या कर दी।
2 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र शुक्ला जो पेशे से ट्यूशन टीचर हैं अपने परिवार के साथ महरौली में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी अर्चना और तीन बच्चे थे। आरोपी की सास भी उनके साथ ही रहती है। शुक्रवार देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच आरोपी ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसे पत्थर काटने वाले ग्राइंडर से सबका गला रेता।
3 of 8
घर को किया पुलिस ने सील
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह जब उपेंद्र की सास ने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर उपेंद्र की सास ने मकान में ही रहने वाले एक शख्स को इस बारे में बताया तो वह आया दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसा तो जो मंजर देखा उसे देखकर उन दोनों की आंखें फटी की फटी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
वो घर जहां हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
उपेंद्र की सास और उक्त पड़ोसी ने देखा कि कमरे में खून ही खून फैला हुआ था। चार लाशें इधर-उधर पड़ी थीं और जमीन पर एक कोने में उपेंद्र बैठा हुआ था। ये सब देखते ही उपेंद्र की सास और पड़ोसी नीचे गए और पीसीआर को फोन किया।
विज्ञापन
5 of 8
वह घर जहां हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया है कि वह अवसाद में है और इसी के चलते उसने तीनों कत्ल कर दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।