फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Endoscopic surgery for a patient suffering from migraines for ten years

Delhi NCR News: दस साल से माइग्रेन से परेशान मरीज की एंडोस्कोपिक सर्जरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
कनपटी के दर्द की तीव्रता और अवधि में 50 प्रतिशत कमी, सिर के पिछले हिस्से के दर्द से भी मिली राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के एक नामी निजी अस्पताल में करीब दस वर्षों से गंभीर माइग्रेन से जूझ रहे मरीज की उन्नत एंडोस्कोपिक सर्जरी की गई। अस्पताल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. स्वरूप सिंह गंभीर के नेतृत्व में हुई इस सर्जरी के बाद मरीज को राहत मिली है। शुरुआती आकलन में कनपटी के क्षेत्र में सिरदर्द की तीव्रता और अवधि में करीब 50 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।
मरीज को हर महीने माइग्रेन के 20 से 25 दौरे पड़ते थे। इससे उसकी रोजमर्रा की गतिविधियां और जीवन की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हो रही थीं। दवाओं और अन्य उपचारों से पर्याप्त राहत नहीं मिलने पर उसने कई विशेषज्ञों से परामर्श लिया, लेकिन समस्या बनी रही।
विज्ञापन

विस्तृत जांच के बाद डॉक्टरों ने कनपटी और सिर के पिछले हिस्से में दर्द से जुड़े क्षेत्रों की पहचान की। इसके बाद एंडोस्कोपिक नर्व डीकंप्रेशन सर्जरी की गई। इस प्रक्रिया में कैमरे से युक्त पतले उपकरण की मदद से छोटे चीरे के जरिये संबंधित नसों तक पहुंचकर उन पर पड़ने वाले दबाव को कम करने का प्रयास किया जाता है। अस्पताल के अनुसार, सर्जरी के बाद मरीज को सिर के पिछले हिस्से में लगातार रहने वाले दर्द से भी राहत मिली है। हालांकि, अभी सिर में भारीपन महसूस हो रहा है। शुरुआती संकेतों के मुताबिक, दवाओं की जरूरत भी कम हो सकती है। डॉक्टर मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed