{"_id":"63b3b0e4cc9fb1255049ad65","slug":"delhi-kanjhawala-death-case-cctv-footage-of-that-night-shows-presence-of-another-girl-with-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंझावला केस: CCTV फुटेज से नया खुलासा, रात में दोनों लड़कियों के बीच हुआ था विवाद, फिर साथ स्कूटी से निकलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंझावला केस: CCTV फुटेज से नया खुलासा, रात में दोनों लड़कियों के बीच हुआ था विवाद, फिर साथ स्कूटी से निकलीं
Tue, 03 Jan 2023 11:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हादसे का शिकार हुई युवती का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में युवती 31 दिसंबर की रात में 1.45 मिनट पर होटल से बाहर निकलती है। इसके बाद वह अपनी दोस्त के साथ स्कूटी पर निकल जाती है। इस मामले की जांच में एक और नया मोड़ सामने आया है। जांच में यह बात सामने आई है कि सेक्टर-24 रोहिणी स्थित दीवान पैलेस होटल में युवती और उसकी साथी ने एक कमरा बुक कराया गया था। यहां दोनों लड़कियों में झगड़ा हुआ था। इस पर होटल प्रशासन ने इनको बाहर निकाल दिया था। होटल के बाहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान होटल के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को समझाया भी थी। इसके बाद ही लड़कियां एक साथ स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
होटल मैनेजर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं।
वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं: होटल मैनेजर(वो होटल जहां से मृतिका और उसकी दोस्त निकले थे),दिल्ली #KanjhawalaDeathCase https://t.co/M6uVGOrAbp pic.twitter.com/MoGF8PYW3l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में मृतक युवती के साथ के एक अन्य लड़की के हादसे के वक्त साथ होने की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। आपको बता दें कि दिल्ली के कंझावला में नए साल वाले दिन एक युवती का नग्न हालत में शव मिला था।
विज्ञापन
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव कई हिस्से क्षत-विक्षत हो चुके थे। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस को एक क्षतिग्रस्त स्कूटी भी पड़ी मिली। स्कूटी का फ्रंट राइट साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त था। पुलिस को मौके पर कोई गवाह नहीं मिला। मौके पर एक जूता पड़ा मिला।