{"_id":"62676aa045f0cb5cc1768511","slug":"delhi-husband-killed-second-wife-with-help-of-friend-and-first-wife-know-reason-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो बीवियों के चक्कर में बना कातिल: दूसरों की छतों पर जाकर सोती थी पत्नी, दबा दिया गला, हत्या से पहले दोस्त से कराया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बीवियों के चक्कर में बना कातिल: दूसरों की छतों पर जाकर सोती थी पत्नी, दबा दिया गला, हत्या से पहले दोस्त से कराया था दुष्कर्म
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहरी उत्तरी जिला के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हत्या की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की गलत हरकतों से परेशान होकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर लाश जंगल में फेंक दी। इस साजिश में महिला को नापसंद करने वाली आरोपी की पहली पत्नी और उसका दोस्त भी शामिल था। शव मिलने के बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल पति, उसकी पहली पत्नी और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या से पहले दोस्त को उकसाकर उसका दुष्कर्म भी कराया।
आगे पढ़ें क्या है वो गलत हरकतें जिनसे परेशान होकर पति कातिल बन गया...
2 of 5
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि 18 अप्रैल को पुलिस को नरेला के एक सरकारी स्कूल के पास झाड़ियों में महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने सूचना देने वाले राकेश नाम के व्यक्ति के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
3 of 5
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
राकेश ने बताया कि महिला उसके साथ फैक्टरी में काम करने वाले आरोपी की दूसरी पत्नी थी। उसने बताया कि आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी को 16 अप्रैल की रात करीब 9 बजे मंगल बाजार जाते हुए देखा था। आरोपी इसी झाड़ियों के पास से गुजर रहा था। रविवार को आरोपी फैक्टरी पहुंचा। वह काफी तनाव में दिख रहा था। राकेश ने उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि घर में कुछ समस्या है। उसने दूसरी पत्नी को गुरुग्राम उसके परिजनों के घर भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
अगले दिन आरोपी फैक्टरी नहीं आया और फोन पर कह दिया कि उसे बुखार है। राकेश ने उससे पूछताछ की तो आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या कर देने की बात कही। 18 अप्रैल को राकेश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और एक-एक कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी बिहार में रहती थी। कुछ दिन पहले ही दिल्ली आकर रहने लगी थी। आरोपी ने बताया कि वह उसकी हरकतों से परेशान था। वह कई बार दूसरों के घर में या छत पर जाकर सो जाती थी। आरोपी की पहली पत्नी भी मृतका से चिढ़ती थी। इसीलिए उसने हत्या की साजिश रची। जांच में पता चला कि हत्या से पहले आरोपी ने अपने दोस्त करण को दूसरी पत्नी का दुष्कर्म करने के लिए उकसाया। करण ने उसका दुष्कर्म किया और फिर आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।