दिल्ली सरकार की ओर से सोमवार को देर रात डीटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा मिल गया। भैया दूज के दिन से यह तोहफा पाकर दिल्ली की महिलाएं बेहद खुश हैं। उन्होंने इस सुविधा के लिए केजरीवाल को धन्यवाद दिया है। कई महिलाओं ने तो यहां तक कह दिया कि 'भगवान करे केजरीवाल खूब तरक्की करें और दोबारा वही आएं।' आगे पढ़िए महिलाओं ने किस तरह के कमेंट्स किए और केजरीवाल को क्या कहा...
दिल्लीः भाई दूज का तोहफा पाकर खुश हुईं बहनें, दिए ऐसे कमेंट्स, गदगद हो जाएंगे केजरीवाल
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक महिलाओं को डीटीसी की एसी और नॉन एसी बसों में सफर के लिए सिंगल जर्नी ट्रैवल पास जारी किया जाएगा। हालांकि महिलाएं इन बसों में टिकट भी खरीद सकती हैं। इस अधिसूचना को सभी डीटीसी बसों के लिए मंगलवार से लागू किया जा रहा है।
Women in Delhi are happy with the #BhaiDooj gift from @ArvindKejriwal #DilliMeinLadiesFirst
Picture Credits: @htTweets pic.twitter.com/8BiTSjpXGX
उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम में चल रहे सिविल डिफेंस कर्मियों के बस मार्शल प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दिल्लीवासी एक परिवार की तरह हैं। मैं इस परिवार के बड़े बेटे की तरह हूं। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए अधिक चिंतित रहता हूं। अब बसों में 13000 मार्शल हो जाएंगे। सभी बसों में इनकी तैनाती होगी। पहले बसों में 3400 मार्शल थे। इन सभी की ड्यूटी शिफ्ट में होगी।
A happy woman proudly posing with her pink ticket😍
The smile on her face clearly shows that we are slowly inching towards gender equality and women empowerment in Delhi.💯#DilliMeinLadiesFirst pic.twitter.com/lYca7VQt9K
सीएम ने मार्शलों से कहा कि बस में मेरी बहनों, माताओं व बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब आपके हाथ में है। मार्शल बस में हर तरह की आपात स्थिति से तो निपटेंगे ही, बीमार की मदद भी करेंगे।
Very true,,, and welcoming step by @AamAadmiParty @ArvindKejriwal 😊👍🏼
कल से बसों में महिलाओं का किराया उनका यह भाई देगा। दिल्ली सरकार ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं। तीन लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि नवंबर से दो लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। बसों में तैनात 13 हजार मार्शलों में 6 हजार सिविल डिफेंस कर्मी हैं, जबकि 7 हजार पूर्व होमगार्ड हैं।
"जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी देश आगे बढ़ेगा।" ~@ArvindKejriwal #DilliMeinLadiesFirst pic.twitter.com/jM4VrLNgyO