{"_id":"6a871a91709bad45cf04c242","slug":"an-igl-inspection-revealed-that-the-truck-contained-more-than-the-permitted-six-cng-cylinders-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151502-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईजीएल जांच में ट्रक में स्वीकृत क्षमता 6 से अधिक सीएनजी सिलिंडर पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईजीएल जांच में ट्रक में स्वीकृत क्षमता 6 से अधिक सीएनजी सिलिंडर पाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-टिकरी कलां में सीएनजी ब्लास्ट पर आईजीएल की टीम ने दी जांच रिपोर्ट
-अमर उजाला ने भी अपनी खबर में जताया था अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के सामने सीएनजी पंप पर हुए भीषण विस्फोट पर आईजीएल कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार शाम जांच की थी। आईजीएल ने जांच रिपोर्ट में ट्रक में स्वीकृत क्षमता से अधिक सीएनजी सिलिंडर लदे होने की पुष्टि की है। अमर उजाला ने भी अपनी खबर में ट्रक में क्षमता से अधिक स्वीकृत सीएनजी सिलिंडर होने का अंदेशा जाहिर किया था। टिकरी कलां में सीनजी पंप पर ट्रक में धमाके से तीन लोगों की जान जाने और तीन अन्य के घायल होने पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने गहरा दुख जताया है। आईजीएल की ओर से बताया गया कि यह पंप मेसर्स आध्या एनर्जीज के स्वामित्व और संचालन में था। कंपनी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कंपनी ने कहा कि इन अतिरिक्त सिलेंडरों की वैधता और हादसे का सटीक कारण संबंधित एजेंसियों द्वारा जांच के अधीन है। कंपनी जांच में पूरा सहयोग कर रही है। आईजीएल प्रवक्ता ने कहा कि इस दुखद घटना से हमें गहरा आघात पहुंचा है। हम प्रभावित परिवारों और समुदाय की पीड़ा को समझते हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।
ट्रक अधिकृत रूप से केवल 6 सीएनजी सिलेंडर ले जाने के लिए था
घटना के बाद पुलिस की क्राइम टीम के अलावा आईजीएल की टीम भी शाम को मौके पर जांच करने पहुंची थी। कंपनी की प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसे के समय पंप पर रिफ्यूलिंग के लिए आया ट्रक अधिकृत रूप से केवल 6 सीएनजी सिलेंडर ले जाने के लिए था। प्रारंभिक जांच में लगता है कि घटना के समय वाहन में कुछ अतिरिक्त सिलेंडर भी लगे हुए थे।
सुरक्षा को लेकर कंपनी का दावा
आईजीएल ने कहा कि ऐसे हादसों के लिए निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सुरक्षा हमेशा से आईजीएल के सभी संचालन की बुनियाद रही है और आगे भी रहेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हम मानक संचालन प्रक्रियाओं यानी एसओपी के सख्त अनुपालन और उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।