महरौली स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में वृंदावन की युवती (22) को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती पर देहव्यापार कराने का दबाव बनाया गया। युवती ने मना किया तो पैर बांधकर उसे घुटनों के बल घंटों नुकीली ईंट पर बिठाया गया। ये भी आरोप है कि युवती के मुंह में टॉयलेट ब्रश व पोछा डालकर बंधक बनाकर रखा गया। युवती की शिकायत पर महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।
युवती से हैवानियत: देह व्यापार से मना किया तो नुकीली ईंट पर बैठाया, मुंह में टॉयलेट ब्रश व पोछा डालकर पीटा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Dec 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन