फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Incident: दर्दनाक हादसे से महज 19 दिन पहले हुआ था ये काम, बेसमेंट में लाइब्रेरी को लेकर बोला गया था झूठ

Wed, 31 Jul 2024 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jul 2024 08:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre incident news Fire NOC was given to Rao IAS just 19 days before accident
Delhi Coaching Centre - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और नया खुलासा हुआ है। मामले में दिल्ली अग्निशमन सेवा की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे से महज 19 दिन पहले 9 जुलाई को राव आईएएस स्टडी सर्किल को फायर एनओसी दी गई थी। इससे पहले इमारत का अग्निशमन सेवा की टीम ने निरीक्षण किया था। 

 
Delhi Coaching Centre incident news Fire NOC was given to Rao IAS just 19 days before accident
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
नियमत: सभी नियम पूरे होने पर ही एनओसी देनी थी, लेकिन राव आईएएस स्टडी सर्किल जिस इमारत में है, उसके बेसमेंट में पुस्तकालय चल रहा था। ऐसे में बड़ा सवाल है यह है कि अग्निशमन सेवा की टीम ने निरीक्षण किस तरह से किया कि वहां पर पुस्तकालय की जगह स्टोर ही पाया गया। 
Delhi Coaching Centre incident news Fire NOC was given to Rao IAS just 19 days before accident
Delhi Coaching Centre - फोटो : पीटीआई
जब तीन छात्रों की जान चली गई तब अग्निशमन सेवा को पता चला कि वहां पुस्तकालय चल रहा था। इसके बाद एनओसी रद्द की गई। दरअसल, राव आईएएस स्टडी सर्किल जिस इमारत में चल रहा था, उसको जून 2024 तक फायर एनओसी नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre incident news Fire NOC was given to Rao IAS just 19 days before accident
आरएएफ की हुई तैनाती - फोटो : पीटीआई
विभाग ने नौ जुलाई को फायर की एनओसी दी। सूत्र बताते हैं कि 13 मई 2019 को इमारत का नक्शा पास किया गया और अगस्त 2021 को निगम से नक्शे के मुताबिक इमारत का निर्माण कार्य संपन्न होने का प्रमाण पत्र मिला।
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre incident news Fire NOC was given to Rao IAS just 19 days before accident
rao ias academy - फोटो : एएनआई
नियम के अनुसार निर्माण संपन्न होने और उसका व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू करने से पहले फायर एनओसी लेनी होती है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बीते वर्ष मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद फायर एनओसी नहीं होने का नोटिस दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed