फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Incident: कोचिंग सेंटर मामले में नया मोड़... सामने आई एक और छात्रा ने हादसे से 3 दिन पहले किया था ये काम

Tue, 30 Jul 2024 12:41 PM IST
शाहरुख खान आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Jul 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Flooded There was a complaint of waterlogging three days before accident
Delhi Coaching Centre Flood - फोटो : अमर उजाला
राव कोचिंग सेंटर के बाहर जलभराव की समस्या को लेकर हादसे से तीन दिन पहले शिकायत की गई थी। संबंधित विभागों ने ऑनलाइन ही कागजों में इसका समाधान कर दिया। सोमवार को राजेंद्र नगर में अभ्यर्थी कनिष्का तिवारी ने सरकारी सिस्टम को कटघरे में खड़ा करते हुए पूरी आपबीती सुनाई। कनिष्का के अनुसार, बीते 24 जुलाई को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें जलभराव की परेशानी को फोटो व वीडियो के साथ उठाया।


 
Delhi Coaching Centre Flooded There was a complaint of waterlogging three days before accident
कनिष्का तिवारी - फोटो : अमर उजाला
यह शिकायत संख्या 433682 ऑनलाइन ही 24 घंटे में तीन से चार विभागों तक पहुंची। इसे सभी ने ग्राउंड जीरो पर बेहतर हालात होने का दावा करते हुए शिकायत को ऑनलाइन ही क्लोज कर दिया। कनिष्का का यहां तक कहना है कि अलग-अलग विभागों से उनके पास छह से सात अधिकारियों ने फोन किए और कहा कि आपकी समस्या का समाधान कर दिया गया है, जबकि घटना स्थल के बाहर मामूली बारिश होने पर भी जलभराव देखने को मिल रहा था। 

 
Delhi Coaching Centre Flooded There was a complaint of waterlogging three days before accident
कनिष्का तिवारी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अगर सरकारी सिस्टम उनकी शिकायत को गंभीरता से लेता तो आज वह तीन छात्र जीवित होते, जिनकी हादसे में मौत हुई है। उत्तर प्रदेश से दिल्ली में सिविल परीक्षा की तैयारी करने आईं कनिष्का ने कहा कि हम लोगों में से ही आगे चलकर कुछ लोग अधिकारी बनेंगे, लेकिन हम लोगों की बात नहीं सुनी जाती है। यहां तक कि पूरा प्रशासन ही सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Flooded There was a complaint of waterlogging three days before accident
Delhi Coaching Centre - फोटो : पीटीआई
हादसे दर हादसे... कब खुलेगी आंख?
कनिष्का की तरह सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले अन्य अभ्यर्थियों ने भी सरकारी कामकाज को लेकर नाराजगी जताई है। बिहार के मुंगेर से दिल्ली आए आशुतोष मिश्रा ने कहा कि कुछ दिन पहले पटेल नगर में यूपीएससी के एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके अलावा यहां कई अन्य घटनाएं होती रही हैं, जिन्हें लेकर कभी ठोस समाधान देखने को नहीं मिला है। हर बार सिस्टम की लापरवाही से होने वाली घटना में कोई न कोई मौत हो रही है लेकिन सरकार व उसका सिस्टम नींद से नहीं उठ रहा है।
 
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Flooded There was a complaint of waterlogging three days before accident
हादसे वाली जगह की कुछ ही दूरी पर अभी भी चल रही है लाइब्रेरी - फोटो : अमर उजाला
कई लाइब्रेरी चोरी-छिपे अब भी चल रहीं
घटना के बाद लाइब्रेरी बंद होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई लाइब्रेरी चोरी-छिपे अब भी चल रही हैं। मुखर्जी नगर स्थित कई लाइब्रेरी से अभ्यर्थी आते-जाते दिखे। छात्र हरिओम कुमार कहते हैं कि फीस दी है। परीक्षा नजदीक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed