फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG Cylinder Blast: 'आधे घंटे खून से लथपथ पड़ा रहा... अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं था', धमाके के बाद उठे सवाल

Thu, 20 Aug 2026 01:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 20 Aug 2026 01:30 PM IST
सार

दिल्ली में सीएनजी भरते समय ट्रक का सिलिंडर फट गया। हादसे में तीन पंप कर्मियों की मौत हो गई। एक परिवार का दावा है कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारी करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर खून से लथपथ पड़ा रहा। लेकिन कोई अस्पताल लेकर जाने वाला नहीं था।

विज्ञापन
Delhi CNG Station Blast Truck Cylinder Explodes While Refuelling 3 Pump Workers Killed
Delhi CNG Station Blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नई दिल्ली के टीकरी कलां, मुंडका में सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर बुधवार को हुए धमाके में जान गंवाने वाले और घायल कर्मचारियों के परिजनों ने राहत और बचाव व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद उन्हें अपने अपनों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मुश्किल हुई। एक परिवार का दावा है कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारी करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर खून से लथपथ पड़ा रहा।

25 वर्षीय मनीष के परिवार वालों ने उसे उस फ्यूल पंप पर घायल हालत में पाया, जहां धमाका हुआ था। मनीष के चाचा विजय प्रसाद ने बताया कि मनीष करीब आधे घंटे तक वहीं पड़ा रहा और उसका काफी खून बह चुका था। उन्होंने कहा कि परिवार को फोन पर सूचना मिली थी कि सिलिंडर फटने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
Delhi CNG Station Blast Truck Cylinder Explodes While Refuelling 3 Pump Workers Killed
दिल्ली टिकरी कलां के सीएनजी पंप में इसी ट्रक में सीएनजी भरते समय हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह अपने भाई, भतीजे और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रसाद के मुताबिक, मनीष को अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं था और स्टेशन के कर्मचारी वहां से जा चुके थे। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी खून बह चुका था। 
Delhi CNG Station Blast Truck Cylinder Explodes While Refuelling 3 Pump Workers Killed
दिल्ली टिकरी कलां के सीएनजी पंप में इसी ट्रक में सीएनजी भरते समय हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, धमाके में मारे गए तीन कर्मचारियों में मनीष भी शामिल था। अन्य मृतकों की पहचान 34 वर्षीय ब्रह्मजीत और 30 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। दोनों निजामपुर के रहने वाले थे और स्टेशन पर काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi CNG Station Blast Truck Cylinder Explodes While Refuelling 3 Pump Workers Killed
दिल्ली टिकरी कलां के सीएनजी पंप में इसी ट्रक में सीएनजी भरते समय हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
मनीष करीब तीन साल से सीएनजी स्टेशन पर काम कर रहा था। वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपनी शिफ्ट के लिए पहुंचा था। हादसा दोपहर बाद उस समय हुआ, जब स्टेशन पर एक ट्रक में सीएनजी भरी जा रही थी।
विज्ञापन
Delhi CNG Station Blast Truck Cylinder Explodes While Refuelling 3 Pump Workers Killed
दिल्ली टिकरी कलां के सीएनजी पंप में इसी ट्रक में सीएनजी भरते समय हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
टूट गई भाई ब्रह्मजीत-अक्षय की जोड़ी 
ब्रह्मजीत और घायल कर्मचारी अक्षय के रिश्तेदार आदित्य ने बताया कि दोनों भाई करीब दो साल से सीएनजी स्टेशन पर काम कर रहे थे। धमाके में ब्रह्मजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय गंभीर रूप से घायल है। आदित्य के अनुसार, अक्षय की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे अंदरूनी चोट भी लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों भाई शादीशुदा थे और उनके दो-दो बच्चे हैं। निजामपुर में रहने वाले परिवार को धमाके की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed