फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश पहुंचते ही बदला सीएम केजरीवाल का लुक, वायरल हो रही है ये तस्वीर

Wed, 12 Sep 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal new look vairal from south korea
केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लुक हमेशा चर्चा में रहता है। लोग इनके लुक को लेकर जमकर सोशल मीडिया पर मजाक बनाते हैं। केजरीवाल का मफलर और चप्पल वाला लुक बहुत वायरल हुआ था। केजरीवाल ने बदला लुक...

Delhi CM Arvind Kejriwal new look vairal from south korea
arvind kejriwal

सीएम केजरीवाल आजकल दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। वहां उनका एक लुक वायरल हो रहा है। केजरीवाल का यह नया लुक दक्षिण कोरिया के सियोल शहर में देखने को मिला है। बता दें कि केजरीवाल अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ सियोल के दौरे पर हैं। यह तस्वीर केजरीवाल के सलाहकार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Delhi CM Arvind Kejriwal new look vairal from south korea
arvind kejriwal

इस फोटो में सीएम गुलाबी शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। उनके पैरों में चमकते जूते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरे पर दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके कई आला अधिकारी भी हैं। यह तस्वीर इसलिए भी खास बताई जा रही है क्योकि केजरीवाल पहली बार इस लुक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal new look vairal from south korea
kejriwal

बता दें कि सोमवार को केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए एक खास योजना डोर स्टेप डिलीवरी को लॉन्च किया था। इस योजना को पहले दिन ही बहुत सराहा गया। इस दौरान इतने फोन आए कि दिल्ली सरकार ने टेलीफोन लाइंस बढ़ाने का भी फैसला किया। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद इस योजना को अपने आगे बढ़ा रहे हैं। हर घंटे इसके आंकड़ों पर खास नजर रखे हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed