{"_id":"63b258596600e242ea239ccc","slug":"delhi-case-kanjhawala-road-accident-hello-sir-dead-body-hanging-in-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दरिंदगी की पूरी कहानी: 'हैलो सर! कार में शव लटक रहा है', राहगीर ने बताया घटनाक्रम, नग्न हालत में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दरिंदगी की पूरी कहानी: 'हैलो सर! कार में शव लटक रहा है', राहगीर ने बताया घटनाक्रम, नग्न हालत में...
Mon, 02 Jan 2023 01:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Jan 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी दौरान दिल्ली के सड़कों पर एक बेटी के साथ बेरहमी की जा रही थी। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी, इसके बाद युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसकर घिसटती रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई। उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। बाहरी दिल्ली इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज घटना से सब सहम गए। दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। यह देश की सबसे बड़ी दर्दनाक सड़क दुर्घटना बताई जा रही है।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बरामद की कार
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की कार
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिली है कि युवती शादी और अन्य कार्यक्रमों में फूल फेंकने का काम करती थी। देर रात में वह एक कार्यक्रम के बाद स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 3.24 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने को राहगीर ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की बलेनो कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें एक शव लटक रहा है। पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया। जिसने कार का नंबर भी बताया।