फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Dragging Case: अधिकतर पसलियां हो गईं अलग, पिछले हिस्से में रगड़ से लगी आग; शव देख पुलिस के रोंगटे खड़े

Mon, 02 Jan 2023 10:44 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jan 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi Girl Dragged Case 20 Year Old Girl Dragged by Car on New Year Know in Details
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
बाहरी दिल्ली इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी बलेनो कार से स्कूटी सवार युवती को पहले टक्कर मारी और फिर उसे करीब दस किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। इसे देश की सबसे बड़ी दर्दनाक सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
Delhi Girl Dragged Case 20 Year Old Girl Dragged by Car on New Year Know in Details
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस की तफ्तीश पर सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी।
Delhi Girl Dragged Case 20 Year Old Girl Dragged by Car on New Year Know in Details
आरोपियों की कार - फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Girl Dragged Case 20 Year Old Girl Dragged by Car on New Year Know in Details
पुलिस ने बरामद की कार - फोटो : अमर उजाला
युवती शादी और अन्य कार्यक्रमों में फूल फेंकने का काम करती थी। देर रात में वह एक कार्यक्रम में काम करने के बाद स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। दिल्ली अधिकारी इसे मात्र सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। हालांकि पुलिस की इस थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

 
विज्ञापन
Delhi Girl Dragged Case 20 Year Old Girl Dragged by Car on New Year Know in Details
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार देर रात करीब 3.24 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने को किसी ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की बलेनो कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें एक शव लटक रहा है। पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया। जिसने कार का नंबर भी बताया। तुरंत पिकेट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed