फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली बजट: केजरीवाल सरकार की योजनाओं से निराश दिखा विपक्ष, पढ़ें कांग्रेस-भाजपा के तीखे तंज

Fri, 23 Mar 2018 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
delhi budget: know what congress and bjp said about the delhi budget 2018
delhi budget - फोटो : G. pal

दिल्ली में बृहस्पतिवार को बजट पेश हुआ। जानें केजरीवाल सरकार की इन योजनाओं पर विपक्ष का क्या कहना है..

delhi budget: know what congress and bjp said about the delhi budget 2018
manoj tiwari - फोटो : ANI

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली सरकार का बजट आंकड़ों की बाजीगरी का खेल हैं। सरकार ने संवैधानिक स्वीकृति लिए बिना योजनाओं की घोषणाएं की हैं। इसके चलते जनता के हिस्से में केवल निराशा ही हाथ आएगी। बजट प्रदूषण कम करने से लेकर राशन वितरण तक निजी कम्पनियों से सांठगांठ वाला है। ऐसा लगता है कि केजरीवाल सरकार अब निजी कम्पनियों से किक बैक का खेल खेलने की तैयारी कर रही है। इस तरह यह ग्रीन बजट के बजाए रेड बजट है।

delhi budget: know what congress and bjp said about the delhi budget 2018
vijendra gupta

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने वर्ष 2017-18 में आवंटित बजट को घटा दिया और उसमें घोषित अनेक बढ़ी योजनाओं को दरकिनार कर किया है। इन योजनाओं को आउट कम बजट में शामिल करने की स्थिति में सरकार के बजट की कलई खुल जाती। इसी तरह दिल्ली सरकार शिक्षा, स्थास्थ्य आदि के क्षेत्र की योजनाएं पूरी नहीं कर सकी, जबकि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बड़े-बड़े दावे किए है। उन्होंने बजट भाषण में केंद्र सरकार और उपराज्यपाल की निंदा करने के लिए बजट का राजनीति रंग देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi budget: know what congress and bjp said about the delhi budget 2018
ajay maken

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली सरकार का बजट खोखला कागजी है, जिसमें आंकड़ों की जादूगरी की गई है। यह बजट जनता की आशाओं के अनुरूप नहीं है। पिछले ती बजटों में किए गए वायदे पूरे नहीं हुए, बल्कि विभिन्न विभागों के बजट का फंड लैप्स हुआ है। इस कारण विभिन्न विभागों में बढ़ाए गए बजट का कोई औचित्य नहीं है। तीन वर्षों में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार प्रदूषण को रोकने में पूरी तरह से असफल रही है और प्रदूषण का स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
delhi budget: know what congress and bjp said about the delhi budget 2018
sheela dixit

कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे डा. एके वालिया ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर बजट में मात्र घोषणाएं है। तीन साल में एक हजार के बजाए मात्र 160 मौहल्ला क्लीनिक खोले जा सके है। एक भी नया अस्पताल नही बनाया गया है। उन्होंने अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने पर भी सवाल उठाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed