लाल किला के नजदीक धमाके वाले दिन सुनहरी बाग पार्किंग में उन 3:48 घंटे में आखिर क्या हुआ। क्या डॉक्टर उमर ने इसी पार्किंग में बम तैयार किया। यदि ऐसा है तो क्या उसने अकेले यह सब किया या उसके साथ कुछ और भी लोग थे। तमाम जांच एजेंसियां और दिल्ली पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने का प्रयास कर रही हैं।
2 of 5
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कार में बिताये 3.48 घंटे
घटना वाले दिन डॉ. उमर दिल्ली में दिनभर इधर-उधर घूमता रहा। बाद में दोपहर 3.19 बजे वह कार लेकर लाल किला के नजदीक सुनहरी बाग पार्किंग में पहुंच गया। यहां इसने पार्किंग में ही 3.48 घंटे का समय बिताया। इसके बाद उमर 6.48 बजे पार्किंग से निकला। चार मिनट बाद ही लाल किला मेट्रो स्टेशन नंबर-1 के पास कार में धमाका हो गया और कई लोगों की जान चली गई।
3 of 5
डॉ. मोहम्मद उमर
- फोटो : पीटीआई
नमाज पढ़कर पहुंचा पार्किंग
गुरुवार को सामने आई सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि सुबह 8.13 बजे जब उमर बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली की सीमा में दाखिल हुआ था तो कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग रखा था। उस समय उमर ने मास्क लगाया हुआ था। दोपहर को तुर्कमान गेट के नजदीक आसफ अली रोड स्थित दरगह फेज इलाही में नमाज पढ़ने के बाद वह सीधा पार्किंग में पहुंच गया। इस समय तक उमर की आई-20 कार की गाड़ी का बोनट पूरी तरह बंद था। कार की सीट पर बैग भी रखा था। सुनहरी बाग पार्किंग से निकलते समय उसकी कार का बोनट करीब दो से ढाई इंच खुला था। बोनट बंद नहीं होने की वजह से उसे रस्सी से बांधा गया था।
4 of 5
इसी आई-20 कार में किया गया ब्लास्ट।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट/ वीडियो ग्रैब
विस्फोट के लिए कार की बैटरी का हुआ इस्तेमाल
माना जा रहा है कि बोनट के अंदर ही डेटोनेटर लगाया गया था। जांच दल ने आशंका जाहिर की है कि कार की पिछली सीट पर रखे विस्फोटक को बोनट में डेटोनेटर लगाकर जोड़ा गया। बाद में विस्फोट करने के लिए कार की बैटरी का इस्तेमाल किया गया। फॉरेंसिक टीम और जांच एजेंसियां इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही हैं। धमाके से कार के परखच्चे उड़कर कई सौ मीटर दूर जाकर गिरे थे।
5 of 5
सुबह आठ बजे दिल्ली में प्रवेश कर गई थी आई20 कार
- फोटो : CCTV
फरीदाबाद माड्यूल का खुलासा होने पर भागा उमर
एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले उमर के नेटवर्क 2900 किलोग्राम विस्फोटक पकड़ा गया था। इसके बाद वह डर गया। रविवार को वह फिरोजपुर झिरका से निकला और केएमपी मार्ग पर पहुंचा। यहां एक ढाबे पर उसने कार में ही रात बिताई। बाद में वह फरीदाबाद पहुंचा। सुबह फरीदाबाद से दिल्ली की ओर निकल गया। 8.13 बजे दिल्ली की सीमा में दाखिल होने के बाद वह 8.20 बजे ओखला के एक पेट्रोल पंप पहुंचा। इसके बाद यह मयूर विहार, महारानी बाग, आश्रम, कनॉट प्लेस होता हुआ दोपहर को दरगह फेज इलाही की मस्जिद पहुंचा। यहां उसने रोड पर कार पार्क की और नमाज पढ़ने अंदर चला गया। बाद में वह 3.19 बजे सुनहरी बाग पहुंचा।