फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Blast: जिस कार से हुआ धमाका, वह कई बार बिकी... पुलवामा से भी जुड़े तार; i20 को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 11 Nov 2025 01:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Nov 2025 01:18 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के नजदीक चलती कार में लाल बत्ती पर धमाका हुआ। जिस कार में यह धमाका हुआ, उसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कार के तार पुलवामा से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Delhi Blast big reveal car that caused blast has been sold several times with links to Pulwama
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। धमाके से कई गाड़ियों में आग लग गई। 


प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे। आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई। इस बीच, अमेरिका ने धमाके की जांच में मदद की पेशकश की है।
 
Delhi Blast big reveal car that caused blast has been sold several times with links to Pulwama
धमाके से दहली दिल्ली, मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 गाड़ी में धमाका हुआ। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, धमाका धीमी गति से चल रही कार में शाम करीब 6:52 बजे हुआ। शुरुआती जांच के अनुसार, कार में तीन लोग सवार भी थे। 
Delhi Blast big reveal car that caused blast has been sold several times with links to Pulwama
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमकल की दस गाड़ियों ने शाम 7:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा व एक ऑटोरिक्शा जलकर राख हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Blast big reveal car that caused blast has been sold several times with links to Pulwama
धमाके से दहली दिल्ली, मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दिखी विस्फोट की भयावहता
चांदनी चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से साझा वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही है। इसमें एक शव वाहन पर पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कई शवों के अंग बिखरे हुए थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने बताया कि 800 मीटर दूर उनकी पूरी इमारत हिल गई थी।

 
विज्ञापन
Delhi Blast big reveal car that caused blast has been sold several times with links to Pulwama
धमाके से दहली दिल्ली, मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, यूपी, हरियाणा, मुंबई सहित देशभर में हाई अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। देशभर में रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों और धार्मिक स्थानों की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या में राममंदिर और नागपुर स्थित संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed