दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरी ताकत झोंक दी है और उनके सभी बड़े नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस के सभी बड़े चेहरे राष्ट्रीय राजधानी के चुनावी समर से गायब हैं। अबतक किसी बड़े नेता ने जनसभा या रैली नहीं की है। उसके उम्मीदवारों का नाम भी कम ही चर्चा में आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आगामी दो फरवरी से चुनाव प्रचार कर सकते हैं। एक तरफ भाजपा शाहीन बाग के मुद्दे से दिल्ली के खेल को पलटने में लगी हुई है, वहीं आम आदमी पार्टी अपने कामों की लिस्ट बना कर लोगों से वोट मांग रही है।
{"_id":"5e3287638ebc3eec375ad0be","slug":"delhi-assembly-elections-2020-bjp-aap-on-high-campaign-mode-congress-not-so-active","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: दिल्ली चुनाव प्रचार से कांग्रेस के बड़े चेहरे गायब, भाजपा और आप ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: दिल्ली चुनाव प्रचार से कांग्रेस के बड़े चेहरे गायब, भाजपा और आप ने झोंकी ताकत
Thu, 30 Jan 2020 04:27 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 30 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Social Media
मतदान में सिर्फ नौ दिन बचे हुए हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जोरदार ढंग से प्रचार कर रहे हैं। वह सभाएं करने के साथ ही रोडशो और टाउनहॉल बैठकें भी कर रहे हैं। अपने बीच सीधे मुख्यमंत्री को पाकर जनता पर भी काफी असर हो रहा है। केजरीवाल किसी बड़ी रैली की जगह छोटे-छोटे रोड शो कर के ही लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा ट्वीट और प्रेस कांफ्रेंस के जरिए भी वह अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं।
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब तक दिल्ली में एक भी सभा नहीं की है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार में लगे हुए हैं। हालांकि राहुल नागरिकता कानून को लेकर केरल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने में बिल्कुल पीछे नहीं हैं। गुरुवार को भी राहुल ने केरल के वायनाड से भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। वह नागरिकता कानून के विरोध में निकाले गए मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अबतक दिल्ली में एक भी चुनावी रैली नहीं की है। प्रियंका सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के तमाम मुद्दों को लेकर लगातार सवाल उठाती नजर आ रही हैं, लेकिन दिल्ली में किसी भी कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार नहीं कर रही हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में उन्होंने जरूर पार्टी के लिए प्रचार किया था, लेकिन अभी तक वह नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवारों को किसी बड़े चेहरे की कमी जरूर खल रही है। इनके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बार प्रचार में कहीं नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अमित शाह
- फोटो : Social Media
दूसरी तरफ, 21 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने का प्रयास कर रही भाजपा के तकरीबन सभी शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह लगातार सभाएं कर रहे हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्री भी चुनाव प्रचार में लगे हैं।