फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली एनसीआर में फिर खराब हुई हवा, बढ़ी ठंड, श्वांस रोगियों को दवा साथ लेकर चलने की सलाह

Wed, 11 Dec 2019 10:08 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 11 Dec 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi AQI latest update and weather forecast news air pollution temperature 
दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण - फोटो : एएनआई
दिल्ली एनसीआर में बड़ती ठंड और वायु प्रदूषण एक बार लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। बुधवार सुबह दिल्ली एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 334 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' की श्रेणी में आता है। 

Delhi AQI latest update and weather forecast news air pollution temperature 
दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

वहीं दिल्ली के प्रतापगंज इलाके की हवा की गुणवत्ता 403, यानी खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुकी है। जबकि इंडिया गेट के आस-पास के इलाके की गुणवत्ता बहुत खराब (341) दर्ज की गई।

Delhi AQI latest update and weather forecast news air pollution temperature 
दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण - फोटो : एएनआई

सफर ने प्रदूषण के मामले में संवेदनशील लोगों के लिए कई तरह के निर्देश भी जारी किए हैं। निर्देश के मुताबिक ऐसे लोगों को लगातार थकाने वाले कामों से बचना चाहिए। इसके साथ ही अस्थमा रोगियों को और ऐसे लोगों को जिन्हें सांस या खांसी की दिक्कत है उन्हें भी अपने साथ दवा रखाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi AQI latest update and weather forecast news air pollution temperature 
दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज हवा की गति और धीमी रहेगी। वहीं, मिक्सिंग हाइट भी नीचे गिरेगी। एक किमी की मिक्सिंग हाइट पर 4 किमी प्रति घंटे से चल रही हवाओं से प्रदूषण का स्तर बढ़ने का अंदेशा है। 12 दिसंबर को हवाओं की गति में तेजी आने का अनुमान है। उस दौरान हवा 20 किमी प्रतिघंटे की गति से चलेगी, जिससे प्रदूषण स्तर में तेजी से सुधार आएगा।

विज्ञापन
Delhi AQI latest update and weather forecast news air pollution temperature 
दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

बाकी महानगरों की बात करें तो वहां की वायु गुणवत्ता दिल्ली एनसीआर से बेहतर है। बुधवार को पुणे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 105, मुंबई का 162 और अहमदाबाद का 242 दर्ज किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed