आज शहर की सरकार चुनी जाएगी। 546 मतदान केंद्रों पर 1600 ईवीएम में प्रत्याशियों की तकदीर कैद होगी। रविवार शाम को ही गिनती से तय हो जाएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधा है। पहली बार पढ़ी लिखी सरकार के लिए लोग रविवार को वोट डाल रहे हैं। 5 लाख 59 हजार 280 मतदाता 35 वार्डों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें सबसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इस बार नगर निगम चुनाव में 202 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 35 भाजपा, 20 इनेलो और बाकी 147 निर्दलीय हैं। रीब दो दर्जन उम्मीदवारों को कांग्रेस ने बाहर से समर्थन दिया है। इनमें कुछ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
गुरुग्राम नगर निगम चुनाव: पहली बार पढ़ी लिखी सरकार के लिए पड़ रहे वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार निगम चुनाव में खड़े 51 फीसदी प्रत्याशियों की उम्र 40 वर्ष से कम है। 202 उम्मीदवारों में 105 उम्मीदवारों की उम्र 29-40 वर्ष के बीच है। 14 फीसदी प्रत्याशियों की उम्र 30 वर्ष से कम है। 29 उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से कम है। जबकि तीन उम्मीदवार की उम्र महज 25 वर्ष है। 34 प्रत्याशी की उम्र 35 वर्ष, 39 प्रत्याशी की उम्र के बीच है। जबकि 19 उम्मीदवारों की उम्र 46-50 वर्ष के बीच है। बाकी की उम्र 41-45 वर्ष के बीच है। बता दें कि करीब साढ़े छह वर्ष बाद नगर निगम का चुनाव हो रहा है। इस बार अधिकांश वार्ड पर भाजपा ने नए चेहरे के साथ युवाओं को तरजीह दी है। वहीं, निर्दलीय लडने वालों भी अधिकांश युवा है और शिक्षित है। चुनाव लडने के लिए शिक्षा अनिवार्य होने के कारण पहली बार युवाओं की रुचि अधिक दिखी है। कुछ वार्ड में पहले से ही तैयारी कर रहे थे। जबकि बीते सदन में अधिकांश युवाओं की जगह उम्रदराज थे। युवा प्रत्याशियों का कहना है कि शहर के सदन के लिए युवाओं की जरुरत है, ताकि शहर का विकास अपने नजरिये से कर सके। विकास केवल युवाओं की सोच से हो सकता है, हालांकि पुराने प्रत्याशियों का कहना है कि राजनीति में अनुभव जरूरी है। बिना अनुभव के निगम अधिकारियों से काम नहीं कराया जा सकता है।
चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी शनिवार को प्रत्याशी प्रचार करते रहे। लोगों को मैसेज के जरिये अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते रहे। प्रशासन की ओर से शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को कंप्यूटर रैंडम के आधार पर ईवीएम मशीनें अलॉट की गईं। रविवार को सुबह मॉक पोलिंग के बाद बूथों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रविवार को सुबह 7.00 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 5.00 बजे तक चलेगा। मतदान में लगभग 1600 इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। चुनाव लिए 55 प्रेजाइडिंग ऑफिसर, 180 पोलिंग ऑफिसर, 5 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 7 सुपरवाइजर हैं।
12 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 228 संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर ज्यादा निगरानी रखी जा रही है। 1982 पुलिसकर्मी बूथों के बाहर के एरिया में रहकर नाकों व पेट्रोलिंग के जरिए संबंधित क्षेत्रों की निगरानी रख रहे हैं। निगम क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए 20 नाके लगाए जाएंगे। बता दें कि नगर निगम चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 41 संवेदनशील तथा 49 अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान की गई हैं, जहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हैं।
इन दस्तावेज से कर सकते हैं मताधिकार का प्रयोग: अतिरिक्त उपायुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिन मतदाताओं के पास आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र किसी कारणवश नहीं है, उन्हें गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में मताधिकार के प्रयोग के लिए आयोग द्वारा निर्धारित अन्य 14 प्रकार के दस्तावेज दिखाने होंगे। इनमें पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पैन कार्ड, राज्य व केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटिड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों व डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक और स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, पेंशन दस्तावेज आदि शामिल हैं।