फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीदरलैंड से लिया आइडिया नोएडा में हो गया फेल, करोड़ों के ट्रैक पर कोई नहीं कर रहा सैर

Tue, 13 Sep 2016 01:01 PM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 13 Sep 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
cycle track is not using by people in noida
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के निवासियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए शासन ने कई शहरों में साइकिल ट्रैक लगाने का बीड़ा उठाया। नीदरलैंड से आइडिया लाकर नोएडा सहित कई अन्य शहरों में काम शुरू कराया गया। नोएडा में प्राधिकरण ने बेहद खूबसूरती के साथ साइकिल ट्रैक भी बिछा दिया, लेकिन आलम यह है कि करोड़ों का साइकिल ट्रैक एक अदद साइकिल सवार के लिए तरस रहा है। यही नहीं प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव के बाद साइकिल चलाने की अपील भी यहां काम नहीं आई।

cycle track is not using by people in noida
- फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-62 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से कई ब्लॉक में साइकिल ट्रैक बिछा दिया गया है। बेहद खूबसूरत और सुर्ख लाल ट्रैक बिछा होने के बावजूद साइकिल सवार मुख्य सड़कों से ही निकलते देखे जा सकते हैं। सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करने वाले साइकिल सवार राजेंद्र से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि मुख्य सड़क खाली थी, लिहाजा यहीं से निकल रहे थे। वहीं, एक अन्य साइकिल सवार प्रमोद ने बताया कि चौराहे पार करने के दौरान साइकिल ट्रैक पर चलना मुश्किल होता है, इसलिए वह मुख्य सड़क से जा रहा है।

cycle track is not using by people in noida
- फोटो : अमर उजाला

साइकिल चलाने के आह्वान की निकली हवा: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले में सप्ताह में एक से दो दिन साइकिल के उपयोग का आह्वान किया गया। शुरुआत में एक-दो बार साइकिल का उपयोग किया गया। इसके बाद सब भूल गए। उस दौरान कई संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों की ओर से साइकिल को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। फिलहाल, इस मामले में कहीं कोई आगे नहीं बढ़ रहा है। इधर, साइकिल ट्रैक बिछाने के कुछ दिनों के भीतर ही इस पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया था। कहीं पार्किंग बना ली गई थी तो किसी ने ट्रैक पर ही रेहड़ी लगा ली थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर कब्जे हटाए। इनके इतने प्रयास के बाद भी इसका उपयोग करने वाला नदारद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cycle track is not using by people in noida
- फोटो : अमर उजाला

35 किमी काम पूरा, 62 किमी बनना है ट्रैक : नोएडा प्राधिकरण की ओर से साइकिल ट्रैक के लिए 53 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। इसमें फिलहाल 35 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जा चुका है। वहीं कुल 62 किलोमीटर तक साइकिल ट्रैक बिछाने की योजना है। एमपी-1, 2 और 3 की सड़कों पर साइकिल ट्रैक बिछाने की योजना है। इसमें सेक्टर-62 के क्षेत्र में काफी काम हो चुका है। सेक्टर-44 में भी साइकिल ट्रैक का काम प्रगति पर है। इसके अलावा मेट्रो से सटे क्षेत्रों में भी साइकिल ट्रैक बिछाने की योजना प्रस्तावित है। एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों में भी साइकिल ट्रैक बिछाने की योजना है।

विज्ञापन
cycle track is not using by people in noida
- फोटो : अमर उजाला

कंपनियों के कर्मचारियों को किया जाएगा जागरूक: प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, जहां-जहां साइकिल ट्रैक बिछाया जा रहा है। वहां-वहां आसपास की कंपनियों में प्राधिकरण की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें कंपनी के कर्मचारियों को साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। यही नहीं जो कर्मचारी पहले से ही साइकिल से कंपनी आ रहे हैं। उन्हें साइकिल ट्रैक के उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा।

साइकिल चलाने और सप्ताह में एक-दो दिन कार्य स्थल पर साइकिल से आने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर साइकिल के उपयोग से होने वाले लाभ और जागरूकता का प्रयास किया जाएगा। इसे बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यही नहीं साइकिल ट्रैक के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
- सौम्य श्रीवास्तव, डीसीईओ, नोएडा प्राधिकरण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed