फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपने में दिखे तांत्रिक और महिला, आंख खुली तो कट चुकी थी इनकी चोटी

Thu, 10 Aug 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 10 Aug 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
woman saw tantrik and a lady before chopping hair in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीड़ित और पुलिस के लिए चोटी कटने की घटनाएं पहेली बन चुकी हैं। बुधवार को भी चोटी कटने के दो और नए मामले सामने आए हैं।

woman saw tantrik and a lady before chopping hair in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

बिसरख गांव निवासी विनोद बिल्डिंग ठेकेदार हैं। उनकी पत्नी सुमन की मंगलवार रात चोटी कट गई। बुधवार को सुमन की चोटी कटने की जानकारी होने पर घर पर लोगों का तांता लग गया जिससे सुमन की हालत बिगड़ गई।

woman saw tantrik and a lady before chopping hair in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

सुमन ने बताया कि रात उसे सपने में तांत्रिक व एक महिला दिखाई दी थी जिससे वह बेहद डर गई थी। सुबह उसकी चोटी कटी मिली। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, रबूपुरा के फलैदा गांव निवासी सुनील की पत्नी संगीता (25) मंगलवार रात को घर का सारा काम करने के बाद सोने के लिए चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman saw tantrik and a lady before chopping hair in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब 6 बजे परिवार के सभी लोग जाग गए, लेकिन संगीता काफी देर तक नहीं उठी। सास महेंद्री जब उसके कमरे में पहुंची तो संगीता बेहोश थी और चोटी कटी हुई थी। परिजन ने संगीता को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
woman saw tantrik and a lady before chopping hair in greater noida
- फोटो : amar ujala

अफवाह पर विराम का आह्वान: व्यापार मंडल की बैठक में चोटी कटने की अफवाहों पर विराम लगाने का आह्वान किया गया। कस्बे की अनाज मंडी में हुई बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष लालचंद्र तायल ने कहा कि चोटी कटने की अफवाहों से समाज में भय फैल रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक बनना पड़ेगा। बैठक में श्यामसुंदर सिंघल, गुरुदत्त शर्मा, ओमप्रकाश गर्ग, अशोक तायल, सतीश शर्मा व शेरपाल सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed