बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया जिन्हें कल रात उनकी स्कॉर्पियो में ही कुछ लोगों ने गोली मार दी थी कि हालत गंभीर बनी हुई है। कल रात ही उनसे मिलने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और आज सुबह जनरल वीके सिंह नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। तेबतिया को देखकर बाहर निकले महेश शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चिंताजनक है। यूपी पुलिस बताए कि कहां से आया एके 47। इसके साथ ही महेश शर्मा ने ये भी बताया कि तेवतिया की हालत गंभीर बनी हुई है और अगले 24 घंटे उनके लिए बहुत ही बेहद अहम हैं।
देखिए यूपी में एके 47 से बरसे कहर और गुंडाराज की पूरी कहानी तस्वीरों की जुबानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं जनरल वीके सिंह ने तेवतिया को देखने के बाद कहा कि उम्मीद है कि यूपी पुलिस ठीक से काम करेगी और जल्द अपराधियों को पकड़ेगी। खबर है कि एडीजी दलजीत सिंह चौधरी भी अस्पताल पहुंचे हैं। आईजी सुजीत पांडेय भी तेवतिया का हाल जानने और अन्य व्यवस्थाएं देखने फोर्टिस अस्पताल पहुंचेंगे।
बता दें कि शाम करीब साढे़ सात बजे साठ की स्पीड में ब्रजपाल तेवतिया की स्कार्पियो कार रावली रोड से गुजर रही थी तभी अचानक तेज गति में एक फॉर्च्यूनर कार ने स्कार्पियो को ओवरटेक किया। स्कार्पियो की स्पीड कम हो गई तो फॉर्च्यूनर सामने आकर खड़ी हो गई। स्कार्पियो सवार ब्रजपाल तेवतिया और उनके साथ मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने एक-47 से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस पर तेवतिया के साथ उनके चार निजी सुरक्षाकर्मियों ने अपने हथियार निकाल लिए।
जवाबी फायरिंग से इससे पहले ही स्कार्पियो के पीछे औश्र दो कारें खड़ी हो गईं और उनमें सवार हमलावरों ने भी गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। दृश्य यह था कि बीच में स्कार्पियो थी और उसके आगे व पीछे दोनों तरफ से गोलियां बरस रही थीं। ऐसे में तेवतिया के निजी गनर जवाबी फायरिंग की जगह बचाव में जुट गए। देखते ही देखते वहां कोहराम मच गया। आसपास के झुग्गी वासी अपनी जान बचाकर भागने लगे। कार में बैठे सभी छह लोग गोलियों के शिकार हो गए।
हालांकि बाद में तेवतिया के सुरक्षाकर्मियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर भागने पर मजबूर हो गए। हाईवे से घटनास्थल करीब 500 मीटर दूर है। टेलीफोन एक्सचेंज के पास भारत नगर कालोनी है जिसमें सपा के एमएलसी आशु मलिक का आवास है। घटना के वक्त वह आवास पर ही थे। गोलियों की आवाज सुनकर वे वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। आशु मलिक ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटनास्थल के आसपास झुग्गी झोपड़ियां भी हैं।