नंदनगरी में एक साथ तीन लोगों की हत्या से परिवार में मातम का माहौल है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि राजेश ऐसा कदम उठा लेगा। हालांकि राजेश ने परिवार पर हमला क्यों किया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजेश फिलहाल बेहोश है।
ससुराल में ट्रिपल मर्डर करने के घंटों बाद भी बेहोश है दरिंदा दामाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसके होश में आने के बाद ही हत्या करने के पीछे की सही वजहों का पता चल पाएगा। हालांकि हत्या करने को लेकर रिश्तेदार तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना के बाद से राजू की पत्नी भारती का रोते-रोते बुरा हाल है। करीब दो साल पूर्व राजू और भारती की शादी हुई थी। इनके यहां एक साल की एक बेटी ईशानी है।
वहीं राजू की बहन आशा का भी यही हाल था। उसने अपने पिता व पति दोनों खो दिए। उसका पति किरणपाल जेएनयू स्थित आईआईएमसी में चौकीदारी का काम करता था। वहीं बीना का और भी बुरा हाल था। उसके तो पति, बेटा और दामाद तीनों मौत के मुंह में चले गए। रोते-रोते वह बस यही कह जा रही थी कि उसका पूरा परिवार उजड़ गया।
खाने में कुछ मिलाया या कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया
रात को सोते समय अचानक एक साथ पांच लोगों पर हमला करना किसी एक शख्स का काम नहीं हो सकता। लेकिन अगर ऐसा किया गया है तो या तो सभी लोग नशे में थे या उन्हें कुछ नशीला सुंघाकर बेहोश किया गया। मामले की छानबीन कर रही पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व राजेश ने खाने में कुछ मिलाया या फिर उसने परिवार को कुछ सुंघाया।
हालांकि उसका 15 साल का बेटा विनीत भी वहीं सो रहा था, लेकिन उसने अपने बेटे पर कोई हमला नहीं किया। विनीत ने अपने पिता के हमला करने की जानकारी परिवार के बाकी सदस्यों को दी। हालांकि बाकी लोगों ने भी खाना खाया था, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने जांच के लिए खाने के सैंपल भी लिए हैं।