फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पकड़ाया चोरी करने वाला ‘स्पाइडर मैन’, PNG पाइप की मदद से चढ़ जाता था कई मंजिल

Thu, 12 Oct 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Oct 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
spiderman thief arrest in delhi, use to climb many storeys through png pipeline
स्पाइडरमैन चोर - फोटो : अमर उजाला

नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने 'स्पाइडर मैन' बनकर घरों में चोरी करने वाले एक चोर को तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी करने के लिए आरोपी पीएनजी पाइप की मदद से कई मंजिलों तक चढ़ जाता था।

spiderman thief arrest in delhi, use to climb many storeys through png pipeline
spiderman thief

गैंग के सदस्य चोरी के गहने को आदर्श नगर के मुथूट फाइनेंस में देकर वहां से नकदी ले लेते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब पचास लाख के गहने, कीमती घड़ियां, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 53 मामले सुलझाने का दावा किया है।

spiderman thief arrest in delhi, use to climb many storeys through png pipeline
spiderman thief - फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डूंबरे ने बताया कि पिछले कई महीनों में नेताजी सुभाष प्लेस और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातें बढ़ रही थी। एसीपी राजा बनथिया व निरीक्षक बलिहार सिंह की टीम को जांच सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। साथ ही चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने एक शख्स को काले कपड़े पहनकर पीएनजी पाइप के जरिये कई मंजिल तक चढ़ते देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
spiderman thief arrest in delhi, use to climb many storeys through png pipeline
spiderman thief

पुलिस ने तिहाड़ से निकलने वाले चोरों की लिस्ट तैयार की। जिसमें जहांगीरपुरी में रहने वाला जयप्रकाश फरार मिला। पुलिस ने उसे नेताजी सुभाष प्लेस इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन सहयोगियों जहांगीरपुरी निवासी रवि कुमार, आदर्श नगर निवासी संजय गोयल और शालीमार बाग निवासी प्रमोद कुमार शाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया।

विज्ञापन
spiderman thief arrest in delhi, use to climb many storeys through png pipeline
spider man

चोरों ने बताया कि चोरी के रुपये से उन लोगों ने रेकी के लिए एक स्कूटी खरीदी थी। पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश गैंग में स्पाइडर मैन के नाम से जाना जाता है। वह वारदात को अंजाम देने के समय कालोनी के पार्क में काला टी शर्ट और काला पेंट पहन लेता था और फिर जूता खोलकर पाइप कर कुछ ही पल में कई मंजिल तक पहुंच जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed