{"_id":"56e03c394f1c1b4a438b4575","slug":"seeing-her-dead-body-mother-was-insensible-she-was-burnt-alive-after-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाश देखकर बेसुध हुई मां, रेप के बाद जिंदा जलाई गई थी बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाश देखकर बेसुध हुई मां, रेप के बाद जिंदा जलाई गई थी बेटी
Wed, 09 Mar 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जिंदगी की जंग हारी किशोरी, घर पहुंची लाश
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिसरख क्षेत्र के तिगरी गांव में दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी आखिरकार दो दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई। लाख प्रयासों के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नही सके। उसने बुधवार तड़के तीन बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली। दोपहर दो बजे गांव में शव पहुंचा तो परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। उधर परिजनों से मिलने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पीड़िता के घर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली।
2 of 5
बेसुध हुई मां
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
बता दें कि तिगरी गांव में सोमवार देर रात दसवीं की छात्रा से उसके प्रेमी अजय ने घर में घुसकर पहले दुष्कर्म किया इसके बाद उसे जिंदा जला दिया। आरोप है कि अजय ने किशोरी को छत पर बुलाकर दुष्कर्म कर उस पर ज्वलनशील पदार्थ से जलाकर फरार हो गया। चीख सुनकर रात करीब ढ़ाई बजे किशोरी के माता पिता छत पर पहुंचे तब तक वह काफी जल चुकी थी। जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दो दिन से इलाज चल रहा था। किशोरी की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टर उसे बचा नही सके। बुधवार को अस्पताल में मौत होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
दो बजे शव को सुपर्द-ए-खाक किया गया
3 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
इसके बाद परिजनों ने गांव में दोपहर करीब दो बजे शव को सुपर्द-ए-खाक किया। इस दौरान गांव में काफी भीड़ रही। एहतियात बरतते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। उधर किशोरी की मौत होने की जानकारी होने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की पांच सदस्यी टीम भी गांव पहुंची। सदस्यों ने पुलिस से मिलकर घटना में हुई अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने दिया न्याय का भरोसा
4 of 5
बलात्कार के बाद जिंदा जलाया
दिल्ली से आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्यों को किशोरी के पिता ने उस रात की घटना की जानकारी दी। पिता ने बताया कि वारदात के समय वह अपने कमरे में सो रहे थे। तभी आरोपी अजय घर में आया और बेटी को छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जिंदा जला दिया। पिता ने घटना में सदस्यों के सामने कुछ अन्य युवकों के शामिल होने का संदेह जताया है। जिंदगी की जंग हार चुकी दुष्कर्म पीड़िता का शव जब उसके घर पहुंचा तो गांव में एक बार फिर मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल रहा। बेटी की मौत से किशोरी की मां बेसुध सी पड़ी रही। बेटी की याद में कभी रोने लगती तो कभी शांत हो जाती।
विज्ञापन
अजय पर अब हत्या का मामला दर्ज किया गया है
5 of 5
बलात्कार के बाद जिंदा जलाया गया था
पिता की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने घटना वाले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मौत के बाद आरोपी अजय पर अब हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की मौत के बाद गांव में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किए गए है। महिला आयोग की टीम को मामले की जानकारी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।