उसके घर में जब पुलिस को असलहा-बारूद का बड़ा सा जखीरा मिला तब वो एक मर्द था। लेकिन जब आरोपी को सजा मिली, वो एक औरत बन चुका था। साल 2012 में इंग्लैंड के लिवरसेज स्थित आरोपी हीथर एक्सले के घर पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित मौत का साजो सामान बरामद हुआ तो पुलिस दंगरह गई। ज्यादातर असलहा बारूद घर में ही तैयार किया गया था। एक्सले के घर में हजारों की तादात में कारतूस से लेकर हैंड ग्रेनेड तक मिले।
आदमी से औरत बनी महिला के घर में मिला असलहा-बारूद का जखीरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानत के दौरान साल 2014 में एक्सले ने थाईलैंड की यात्रा की और लिंग परिवर्तन करा लिया। लेकिन आदमी से औरत बनने के बाद भी आरोपी सजा से नहीं बच पाया और तीन साल के लिए अंदर हो गया। हीथर एक्सले जो पहले जॉन के नाम से जाना जाता था, उसके घर में छापेमारी दौरान बरामद हुए असलहा-बारूद की कीमत करीब 1 लाख 55 हजार पाउंड यानी आज के करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। इतनी मात्रा में अदालत में सुनवाई इस संभावना को लेकर भी हुई कि कहीं एक्सले आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त तो नहीं थी।
एक्सले के घर में पुलिस ने उस वक्त छापा मारा जब वह नशीले पर्दार्थों के लेकर छापेमारी कर रही थी। उसी दौरान डाकखाने से आने वाली चीजों की तलाशी ली गई। पुलिस ये जानकर हैरान रह गई कि एक्सले घर पर एक एक्सप्लोसिव केमिकल (धमाका करने वाला रसायन) डाकखाने से भेजा गया था। पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई तो एक्सले के घर से डेढ़ करोड़ का असलहा-बारूद सामने आ गया।
हालांकि अदालत में सुनवाई के दौरान एक्सले के वकील ने दलील दी कि उसने शौकिया ही ऐसे हथियारों को घर में रखा। लेकिन उसने इन हथियारों से किसी को परेशान नहीं किया। लेकिन जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि एक्सले का मकसद भले ही इन हथियारों से लोगों को नुकसान पहुंचाने का न रहा हो, लेकिन इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि कोई दूसरा इनका फायदा अपने हित में कर सकता था। एक्सले ने ये तब किया जब उसके पास फायर आर्म रखने का लाइसेंस तक नहीं है।
जज ने फैसले में कहा कि बहुत संभावना थी कि नापाक मंसूबे वाले लोग या आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त लोग इन हथियारों का इस्तेमाल कर लेते। पुलिस को एक्सले के घर से करीब 2000 कारतूत। घर में बने हैंड ग्रेनेड, धमाके को अंजाम देने वाले खतरनाक रसायन, धमाका करने वाले बम आदि मिले थे।