{"_id":"5899e17f4f1c1b86523795d5","slug":"rld-candidate-s-brother-and-two-shot-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुर्जा में रालोद प्रत्याशी के भाई समेत दो की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुर्जा में रालोद प्रत्याशी के भाई समेत दो की गोली मारकर हत्या
Tue, 07 Feb 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
crime, murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के छोटे भाई विनोद गौतम और उनके दोस्त सचिन की सोमवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम रालोद के महासचिव जयंत चौधरी की रैली के बाद से लापता हुए इन दोनों लोगों के खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह अगवाल गांव में आम के बाग में मिले।
2 of 5
rld murder
- फोटो : अमर उजाला
इससे इलाके में हड़कंप मच गया। अभी तक की जांच में अलीगढ़ के थाना जवां स्थित दाऊपुर गांव निवासी परविंदर पुत्र सुखपाल और फिरोज का नाम सामने आया है। रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के ममेरे भाई गुरदीप के अनुसार सोमवार शाम जयंत चौधरी की रैली के बाद विनोद अपने साथी सचिन के साथ समर्थकों को उनके गांव छोड़ने गया था।
3 of 5
rld murder
- फोटो : अमर उजाला
बाद में कुछ और लोगों को छोड़ने के लिए उसने विनोद को फोन कर पॉलीटेक्निक मैदान के गेट पर बुलाया लेकिन वह नहीं आया। रात 10 बजे तक विनोद का पता नहीं चलने पर गुरदीप ने 100 नंबर पर कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rld muder
- फोटो : अमर उजाला
देर रात पुलिस ने अगवाल फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे विनोद की स्कार्पियो ढूंढ निकाली। सुबह ग्रामीणों ने अगवाल गांव के आम के बाग में विनोद और उनके दोस्त सचिन का खून से लथपथ शव देखा।
विज्ञापन
5 of 5
rld murder
- फोटो : अमर उजाला
दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। एसएसपी सोनिया सिंह का कहना है कि सभी बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।