फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ें, दाऊद की बहन और अंडरवर्ल्ड क्वीन 'हसीना' की कहानी

Tue, 07 Feb 2017 05:46 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 07 Feb 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
know about dawood sister haseena

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने टि्वटर पर सोमवार को एक पोस्टर साझा किया जो चर्चा का विषय बन गया। फिल्म का नाम है 'हसीना' और श्रद्धा इस फिल्म में मुख्य किरदार अदा कर रही हैं। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात है कि यहां जिस हसीना का जिक्र हो रहा है वो कोई और नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना इब्राहिम पार्कर हैं।



ये फिल्म दाऊद की छोटी बहन हसीना के जीवन पर आधारित है। 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं जबकि निर्माता नाहिद खान हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी और पोस्टर सामने आने के साथ इसके प्रमोशन का आगाज हो गया है।

know about dawood sister haseena
हसीना इब्राहिम पार्कर

जाहिर है बायोपिक फिल्मों के दौर में हसीना पर फिल्म बनने की संभावनाएं पहले से जताई जा रही थीं और श्रद्धा ने सस्पेंस से पर्दा हटा दिया है। हसीना पार्कर का निधन साल 2014 में जुलाई में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। 51 वर्षीय हसीना को हसीना आपा और अंडरवर्ल्ड क्वीन के नाम से जाना जाता था। वो अपने बेटे अलीशाह और बेटी के साथ नागपाड़ा की गॉर्डन हाउस बिल्डिंग में रहती थीं। संयोग ये है कि ये इमारत ठीक पुलिस थाने के सामने थी।

know about dawood sister haseena

हसीना के इंतकाल के वक्त कुछ लोगों ने दाऊद इब्राहिम के भारत आने की संभावना जताई थी, लेकिन पुलिस को ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी। साल 1991 में हसीना पार्कर के शौहर इब्राहिम पार्कर की हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस ने एक बार हसीना के खिलाफ फिरौती का मामला दर्ज किया था।

तब हसीना ने पुलिस और अदालत से कहा था कि इब्राहिम की हत्या के बाद उन्होंने दाऊद से कभी बात नहीं की। एनडीटीवी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये सच नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about dawood sister haseena

दाऊद ने जे जे हॉस्पिटल में गवली के शूटर्स पर हमला कर बदला लिया था और यहीं से हसीना का कद बढ़ना शुरू हुआ था। ये भी कहा जाता है कि दाऊद के भारत छोड़ने के बाद हसीना ही डॉन की प्रॉपर्टी और दूसरे कामकाज का ख्याल रखती थीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वो बिल्डरों से कमिशन लिया करती थीं। उनका मानना है कि वो दाऊद से नियमित संपर्क में थीं और दुबई-पाकिस्तान में कई बार उनकी मुलाकात होने का शक है।

विज्ञापन
know about dawood sister haseena

हसीना के इंतकाल के वक्त मुंबई पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे थे और इस बात का खास ध्यान रखा गया था कि इसमें किस-किस ने शिरकत की। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आजमी भी इसमें शामिल हुए थे।
 

फिल्म में हसीना का किरदार श्रद्धा कपूर निभा रही है जबकि उनके सगे भाई सिद्धांत कपूर फिल्म में दाऊद इब्राहिम बने हैं। इनके अलावा शरमन जोशी पुलिस इंस्पेक्टर और अंकुर भाटिया हसीना के पति के किरदार में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed