फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुर्जा में रालोद प्रत्याशी के भाई समेत दो की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Feb 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
RLD candidate's brother and two shot dead
crime, murder - फोटो : अमर उजाला
रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के छोटे भाई विनोद गौतम और उनके दोस्त सचिन की सोमवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम रालोद के महासचिव जयंत चौधरी की रैली के बाद से लापता हुए इन दोनों लोगों के खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह अगवाल गांव में आम के बाग में मिले।
RLD candidate's brother and two shot dead
rld murder - फोटो : अमर उजाला
 इससे इलाके में हड़कंप मच गया। अभी तक की जांच में अलीगढ़ के थाना जवां स्थित दाऊपुर गांव निवासी परविंदर पुत्र सुखपाल और फिरोज का नाम सामने आया है। रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के ममेरे भाई गुरदीप के अनुसार सोमवार शाम जयंत चौधरी की रैली के बाद विनोद अपने साथी सचिन के साथ समर्थकों को उनके गांव छोड़ने गया था।
RLD candidate's brother and two shot dead
rld murder - फोटो : अमर उजाला
बाद में कुछ और लोगों को छोड़ने के लिए उसने विनोद को फोन कर पॉलीटेक्निक मैदान के गेट पर बुलाया लेकिन वह नहीं आया। रात 10 बजे तक विनोद का पता नहीं चलने पर गुरदीप ने 100 नंबर पर कॉल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RLD candidate's brother and two shot dead
rld muder - फोटो : अमर उजाला
देर रात पुलिस ने अगवाल फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे विनोद की स्कार्पियो ढूंढ निकाली। सुबह ग्रामीणों ने अगवाल गांव के आम के बाग में विनोद और उनके दोस्त सचिन का खून से लथपथ शव देखा। 
विज्ञापन
RLD candidate's brother and two shot dead
rld murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। एसएसपी सोनिया सिंह का कहना है कि सभी बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed