फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर खुला महिलाओं के बाल काटने वालों का राज ...तो इसलिए काट रहे थे चोटियां

Thu, 17 Aug 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/गुरुग्राम/पलवल/हथीन/नगीना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/गुरुग्राम/पलवल/हथीन/नगीना Updated Thu, 17 Aug 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
more than 15 cases of hair chopping in delhi ncr, most cases in palwal and mewat
choti - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान से शुरू हुआ चोट‌ियां कटने का स‌िलस‌िला अब हर‌ियाणा से होते हुए द‌िल्ली तक पहुंच गया है। केवल हर‌ियाणा के हथीन में ही 9 चोट‌ियां कट चुकी हैं वहीं मेवात में ये स‌िलस‌िला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इतनी वारदातें होने के बावजूद अब तक यह पता नहीं लगाया जा सका है क‌ि आख‌िर वो कौन है जो ये काम कर रहा है। कोई इसे भूत बता रहा है तो कोई ज‌िन्न। पढ़ें क्या है पूरा मामला...

more than 15 cases of hair chopping in delhi ncr, most cases in palwal and mewat
choti - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के छावला के कांगनहेड़ी में चोटी काटे जाने की घटनाओं से महिलाएं सहमी हुई हैं। रविवार रात तक गांव की दो अन्य महिलाओं की भी चोटी काट ली गई।  कुल तीनों ही मामलों में महिलाएं सिर में तेज दर्द होने के बाद बेसुध हो गईं। बाद में उनकी चोटी कटी हुई पड़ी मिली। पुलिस ने तीनों चोटी को कब्जे में कर उसे जांच के लिए भेज दिया है।
बाहर से काम कर आने वाली महिलाएं रहीं निशाने पर अभी तक की जांच में तीनों ही मामलों में एक चीज सामान है। उन तीनों महिलाओं को निशाना बनाया गया है जो खेत या फिर किसी अन्य जगह से काम कर घर पहुंचीं थी। पुलिस के लिए परेशानी की बात यह है कि तीनों महिलाओं को घर में निशाना बनाया गया। घर वालों का कहना है कि जिस कमरे में महिला को निशाना बनाया गया, उसमें बाहर का कोई व्यक्ति भीतर नहीं आया। उन कमरों का दरवाजा बंद था।
more than 15 cases of hair chopping in delhi ncr, most cases in palwal and mewat
choti - फोटो : अमर उजाला

मेवात जिले में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में लगातार भय का माहौल बना हुआ है। वहीं अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।  सोशल मीडिया पर यह मामला बड़ी तेजी से छाया हुआ है। अफवाहें भी जोरों पर हैं। इन घटनाओं के पीछे कोई एक कीड़े का नाम बता रहा है तो कोई चुडै़ल या अदृश्य शक्ति, वहीं कुछ लोग आए दिन फोटो पोस्ट कर बता रहे हैं कि विभिन्न स्थानों पर चोटी काटने वाले गैंग के सदस्य पकड़े गए हैं। हालांक पुलिस के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
more than 15 cases of hair chopping in delhi ncr, most cases in palwal and mewat
choti - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार वहीं हुआ जो सच था। ग्रामीणों द्वारा चुटिया काटने के आरोप में पुलिस को पकड़कर दिये गए दो युवकों व एक बुजुर्ग महिला को मेडिकल कॉलेज नल्हड़ के चिकित्सकों ने मानसिक रोगी घोषित कर दिया है। सोमवार को तीनों लोगों को पुर्नवास के लिए रोहतक भेजा गया है। मानसिक रोगियों के लिए जिले में काम कर रही सामाजिक संस्था के सरंक्षक साहुन खान ने बताया कि नगीना व फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाये गए तीनों रोगियों की डॉक्टरों की रिपोर्ट आ गई है जिसमें साफ लिखा है कि ये पागल है।

विज्ञापन
more than 15 cases of hair chopping in delhi ncr, most cases in palwal and mewat
choti - फोटो : अमर उजाला

मेवात से मांगने वाले भिखारी हुऐ गायब
जब से मेवात जिल् में महिलाओं के बाल कटने की घटना सामने आ रही हैं तभी से शहरी इलाकों से भिखारी गायब हो गए हैं। सरपंच फजरूदीन बेसर और पंचायत समिति सदस्य शमीम का कहना है कि भिखारियों ने डर की वजह से मेवात इलाका छोड़ दिया है। उनको डर है कहीं लोग उन्हें चोटी काटने वाला समझकर पीटने न लगें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed