फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली एनसीआर में छिपे हैं और भी नक्सली, पूछताछ में हो रहे बड़े खुलासे

Tue, 18 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 18 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Maoists hiding in Delhi NCR, are questioning the major revelations
गिरफ्तार नक्सली - फोटो : अमर उजाला

एटीएस ने पूछताछ के लिए 10 नक्सलियों में चार की रिमांड के लिए अर्जी दायर कर दी है। चूंकि कुछ सुबूत और मिले हैं जिनसे यह बात सामने आ रही है कि एनसीआर में और भी नक्सली छिपे हुए हैं। प्राथमिक पूछताछ में जो बातें सामने आ रही हैं उसे आधार मानकर एटीएस जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में एनसीआर में नक्सलियों के कुछ और साथियों के रहने के सुबूत मिल रहे हैं।

Maoists hiding in Delhi NCR, are questioning the major revelations
गिरफ्तार नक्सली - फोटो : अमर उजाला

हालांकि कई स्थानों पर दी गई दबिश के बाद वहां पर कोई भी नहीं मिला है। नक्सलियों ने कई ऐसी बातें बताई थीं जो सही नहीं हैं। पुलिस के अनुसार सच्चाई पता करने के लिए नक्सलियों को रिमांड पर लेना जरूरी है। एटीएस ने सोमवार को जिला अदालत में रंजीत पासवान, कृष्ण, पवन झा और आशीष की 10 दिन के लिए रिमांड मांगी है। एटीएस के डीएसपी डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि रिमांड मिलने के बाद नक्सलियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Maoists hiding in Delhi NCR, are questioning the major revelations
noida naksali - फोटो : राजन राय

डेढ़ माह पहले से बनारस से मिला क्लू
पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले एटीएस बनारस को सर्विलांस से जानकारी मिली थी कि नक्सलियों ने अपना डेरा नोएडा-एनसीआर को बना लिया है। बात केवल इतनी की गई थी कि चलो नोएडा में कुछ दिन खेल खेला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maoists hiding in Delhi NCR, are questioning the major revelations
noida naksali - फोटो : राजन राय

इस सूचना को बनारस एटीएस ने नोएडा एटीएस को दिया और उसी दिन से काम करना शुरू कर दिया था। दूसरे दिन तोलोकेशन के आधार पर हिंडन विहार में  एटीएस कमांडो ने किराये पर रहना शुरू कर दिया था। जिससे एटीएस को कामयाबी मिल पाई।

विज्ञापन
Maoists hiding in Delhi NCR, are questioning the major revelations
गिरफ्तार नक्सली - फोटो : अमर उजाला
चार नक्सलियों का मिला नक्सल लिंक
एटीएस सूत्रों ने माना है कि पकड़े गए नक्सलियों का नक्सल से लिंक मिल गया है। इनमें सुनील रविदास, रंजीत पासवान, कृष्णा कुमार और शैलेंद्र कुमार का लिंक मिला है। इनके एटीएस ने सुबूत भी जुटा लिए हैं। मगर और अधिक जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जाएगी। 
नक्सलियों से यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर नोएडा-एनसीआर में वह क्या करने आए थे व उनकी क्या योजना थी। वहीं, एनआईए, आईबी समेत कई अन्य प्रदेशों के अफसर भी एटीएस से रिमांड की जानकारी और नक्सलियों से पूछताछ करने के लिए समय मांग रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed