फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl raped in bulandshahr, panchayat gives 5 shoes beating and 3 lakh penalty to accused

खेत में खींचकर किशोरी की इज्जत की तार-तार, पंचायत ने सुनाई 5 जूते मारने की सजा

Fri, 14 Jul 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 14 Jul 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
girl raped in bulandshahr, panchayat gives 5 shoes beating and 3 lakh penalty to accused

अपने फैसलों के लिए मशहूर पंचायतों का एक और तुगलकी फरमान प्रकाश में आया है। पंचायत ने रेप के आरोपियों को पांच जूते मारने की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपियों पर तीन लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने पंचायत की जानकारी होने से इनकार किया है।

ककोड़ थाना क्षेत्र के एक शख्स ने 29 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी जंगल में गई थी। वहां पहले से ही मौजूद मोहल्ले के तीन युवक बेटी को आतंकित कर खेत में खींच ले गए।

विज्ञापन

एक आरोपी आमिर अब भी भागा हुआ है

girl raped in bulandshahr, panchayat gives 5 shoes beating and 3 lakh penalty to accused
सांकेत‌िक च‌ित्र

एक ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ रेप और दो के खिलाफ उसका सहयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जबकि एक आरोपी आमिर अब भी भागा हुआ है। सूत्रों के अनुसार मामले को रफादफा करने के लिए बुधवार शाम पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने सभी आरोपियों को पांच-पांच जूते मारने और तीन लाख रुपये पीड़ित पक्ष को देने की सजा सुनाई ।  

पंचायत का मामला संज्ञान में नहीं है। फैसला या सजा सुनाने का अधिकार कोर्ट को है, किसी पंचायत का नहीं। एक आरोपी अभी भागा हुआ है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- मनोज कुमार, एसओ ककोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed