फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बहन की हत्या के बाद से लापता बेटे की इस आदत से बहुत परेशान थे पिता

Tue, 12 Dec 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 12 Dec 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
father was upset with a habit of his son who is missing after greno double murder case
- फोटो : अमर उजाला

ग्रेनो वेस्ट में मां-बेटी की हत्या के बाद से लापता किशोर के पिता उसकी एक आदत से बहुत परेशान थे जिसके बाद उन्होंने एेसा कदम उठाया जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं था। 

father was upset with a habit of his son who is missing after greno double murder case
- फोटो : अमर उजाला

उसके बारे में पड़ोसियों का कहना है कि अक्सर किशोर के झगड़े की बात पता चलती थी। वह अक्सर दूसरों के फ्लैटों की घंटी दबाकर परेशान करता था। अगर कोई और भूल से उसकी डोरबेल बजा देता तो जमकर झगड़ा करता था। साइको प्रवृति का किशोर फेसबुक पर भी वह बेहद एक्टिव रहता था। उसने दो-तीन आईडी बना रखी थी। सितंबर में पिता ने उसकी आदतों से परेशान होकर मोबाइल छीन लिया था। इससे वह बहुत परेशान रहने लगा था। जब भी मोबाइल मांगता था तो वह उसे नहीं देती थी। इससे वह फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल साइट्स पर एक्टिव नहीं रह पा रहा था। मोबाइल से अक्सर घर में झगड़ा भी करता था। वहीं, किशोर के दादा सुरेश ने कहा कि उनका पोता बेहद सीधा है वह ऐसी घटना अंजाम नहीं दे सकता।

father was upset with a habit of his son who is missing after greno double murder case
- फोटो : अमर उजाला

दो दिन से स्कूल नहीं गया किशोर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित मयूर इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं का छात्र किशोर दो दिन से स्कूल भी नहीं गया। वह स्कूल बस से ही आता-जाता था। साथ पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि वह हंसमुख, लेकिन जिद्दी स्वभाव का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
father was upset with a habit of his son who is missing after greno double murder case
- फोटो : अमर उजाला

अमूमन वह स्कूल में सभी से घुल मिलकर रहता है, लेकिन कुछ समय से उसने बातचीत करना बंद कर दिया था। पुलिस की एक टीम मयूर स्कूल भी गई थी। वहां अध्यापकों से लेकर बच्चों से जानकारी जुटाई गई, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, स्कूल मैनेजमेंट से छात्र के बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
father was upset with a habit of his son who is missing after greno double murder case
- फोटो : अमर उजाला

हत्यारा साइकोपैथिक रहा होगा: इस केस में जुड़ा हर एक बिंदु काफी महत्वपूर्ण है। जिस तरह की परिस्थितियां बताई जा रही हैं, उससे लगता है कि हत्यारा पूरी तरह से साइकोपैथिक रहा होगा। यू कहें वह नशे या किसी ऐसी मनोस्थिति से गुजर रहा होगा, जहां उसे अपनत्व से लगाव समाप्त हो चुका हो।-डॉक्टर अजय डोगरा, मनोचिकित्सक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed