शालीमारबाग इलाके में थाने के पास 20-25 लड़कों ने जमकर तांडव मचाया, लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। तनिष्क जान बचाने के लिए चिल्लाता हुआ इधर-उधर भागा, लेकिन बीच सड़क पर आरोपियों ने उसके सीने में चाकू घोंप दिए। तनिष्क जान बचाने के लिए यूनाइटेड टूर एंड ट्रैवल दुकान में घुसा तो आरोपी भी दनादन पीछे घुस गए। उन्होंने दुकान के शीशे भी तोड़ दिए। वहीं टिकट कराने आए पवन ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी कई चाकू मारे। इस दौरान किसी ने भी उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई।
डबल मर्डर: जब भीड़ बनी तमाशबीन तब कुत्ते ने दिखाई हिम्मत, फिर भी नहीं बचा सका जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी रोष है। उनका कहना है कि शालीमार बाग में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अब लोग थाने के पास भी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे। इधर, लड़कों के हमले की खबर पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। डीसीपी असलम खान रातभर थाने में रहीं। रातभर छापेमारी के बाद पुलिस ने 10 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। उपायुक्त असलम खान के मुताबिक, वारदात के बाद पकड़े गए एक लड़के ने किसी लड़की को लेकर विवाद की बात कही थी। छानबीन के बाद यह बात गलत निकली। पुलिस ने तनिष्क के घर से घटनास्थल तक लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई है। उससे आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पवन के परिजनों का बुरा हाल
बीच-बचाव कराते पवन की हत्या के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। इसके परिवार में पिता लालजी गुप्ता, एक भाई शिवम गुप्ता व चार बहनें हैं। दो बहनों की शादी हो गई है। पवन के पिता बीमार रहते हैं। पवन आईजीआई एयरपोर्ट पर एक मॉल में नौकरी करता था। कुछ दिनों से उसके जीजा व बहन वाराणसी से आए थे। मंगलवार को वह उनके लिए ट्रेन के टिकट कराने गया था।
करीब 7:30 बजे पवन घर से जीजा व बहन का टिकट कराने निकला तो उसका पालतू डॉगी (टॉमी) भी साथ था। पवन दुकान में गया तो टॉमी बाहर रह गया। इसी दौरान आरोपी तेजी से दुकान में घुसे। उन्होंने पवन पर हमले किए तो टॉमी ने पवन को बचाने का हर संभव प्रयास किया। उसने दो-तीन लड़कों को काट भी लिया।
पवन के घायल होने की खबर मिलते ही शिवम दुकान पर पहुंचा। परिजन पवन को अस्पताल ले गए तो टॉमी घर लौटने को तैयार नहीं था। बड़ी मुश्किल से उसे घर ले जाया गया। वारदात के बाद से टॉमी न तो कुछ खा रहा है और न पी रहा है। बुधवार को पवन का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो वह शिवम की गोद में बैठा रहा। शिवम ने बताया कि टॉमी पवन से बहुत हिला हुआ था। हर समय वह उसके साथ ही रहता था। यहां तक कि खाना भी वह ज्यादातर पवन के हाथ से ही खाना पसंद करता था।