फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों जान देने को मजबूर हो गईं महिला डॉक्टर आस्था मुंजाल, सुसाइड पर उठे ये 4 बड़े सवाल

Mon, 04 Mar 2019 03:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
doctor aastha munjal death 4 questions that raising foul play in case, read full story
aastha munjal - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में रविवार तड़के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ.आस्था मुंजाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव पहली मंजिल स्थित उनके केबिन से बरामद हुआ। शव के पास ही एक सिरिंज व दवा की शीशी बरामद हुई है, वहीं बांए हाथ की कलाई पर इंजेक्शन लगाने का निशान है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जहरीला इंजेक्शन लगाने से डॉक्टर की मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। उधर, परिजनों ने मौत के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड गठन की मांग की है। डॉक्टर आस्था की मौत के मामले में 4 बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं जिनके जवाब से उनके मौत की गुत्थी सुलझ सकती है....

doctor aastha munjal death 4 questions that raising foul play in case, read full story
aastha munjal - फोटो : फेसबुक

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
डॉक्टर आस्था की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि मौत के पीछे कोई न कोई बड़ी साजिश है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों से पर्दा उठ पाएगा। परिजनों का कहना है कि रात 12.15 बजे की अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज देखी है, जिसमें आस्था सहज दिख रही है। परिजन जितेंद्र हरदोई ने बताया कि जिस दवा से आस्था की मौत की बात की जा रही है उसकी पूरी शीशी कोई अपने आप नहीं ले सकता है।

doctor aastha munjal death 4 questions that raising foul play in case, read full story
aastha munjal - फोटो : फेसबुक

इंजेक्शन लेने के 15 से 20 सैकंड में दवा का असर हो जाता है और दवा लेने वाला बेहोश हो जाता है। शव की जांच की गई तो उसके बाएं हाथ पर जबरदस्ती के निशान हैं। जितेंद्र का आरोप है कि कुछ मरीजों का कहना है कि रात करीब 12.30 बजे अस्पताल में अचानक डॉक्टरों की मूवमेंट देखी गई थी। इसके अलावा परिजनों ने जब अस्पताल के इंचार्ज से बातचीत करने का प्रयास किया तो वह गोलमोल बात कर खिसक गया। ऐसे में उन्हें शक है कि अस्पताल प्रशासन उनसे कुछ छुपाने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
doctor aastha munjal death 4 questions that raising foul play in case, read full story
aastha munjal - फोटो : फेसबुक

सवाल मांगे जवाब
-जिस दवा से आस्था की मौत की आशंका है, वह अस्पताल में नहीं मिलती?
-अस्पताल प्रशासन को तड़के 4.50 बजे आस्था की मौत का पता चल गया था तो 6.50 बजे क्यों सूचना दी गई?
-जिस कमरे में आस्था का शव मिला, उसका दूसरा दरवाजा भी है, जिसकी चाबी बाहर रहती है, फिर उसे क्यों नही खोला गया?
-कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी ने आस्था की हत्या करने के लिए दूसरे दरवाजे का इस्तेमाल किया हो?

विज्ञापन
doctor aastha munjal death 4 questions that raising foul play in case, read full story
aastha munjal - फोटो : फेसबुक

डॉक्टर की मौत कैसे हुई, फिलहाल यह जांच का विषय है। क्राइम टीम व अन्य विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं। सिरिंज व इंजेक्शन की बोतल को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। - मोनिका भारद्वाज, पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed