{"_id":"596342b74f1c1bef758b4c15","slug":"crooks-entered-in-dibai-bjp-mla-anita-rajput-office-made-hostage-to-workers-and-looted-place","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगीराज में सुरक्षित नहीं उनके ही विधायक, महिला MLA के ऑफिस में बदमाशों का तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगीराज में सुरक्षित नहीं उनके ही विधायक, महिला MLA के ऑफिस में बदमाशों का तांडव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार सवार सात बदमाशों ने रविवार रात भाजपा विधायक डा. अनीता राजपूत के ऑफिस पर धावा बोलकर तीन लोगों को बंधक बना लिया। उनके मोबाइल छीनकर बदमाश आफिस की ऊपरी मंजिल पर कारोबारी के मकान पर पहुंचे।
2 of 6
mla anita rajput
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी के सिर पर रिवाल्वर की बट मारकर घायल कर उसे दबोच लिया। कारोबारी की पत्नी ने खुद को कमरे में बंद करके विंडो से शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। इससे मची अफरातफरी में बदमाश भाग गए।
3 of 6
demo pic
बाईपास पर कारोबारी श्याम गर्ग के मकान के भूतल पर डिबाई विधायक डा. अनीता राजपूत का आफिस है। रात करीब आठ बजे स्कार्पियो सवार सात बदमाश विधायक के आफिस में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
loot demo pic
वहां रिवाल्वर और चाकू से भयभीत कर आफिस में बैठे कौशल, सुरेश और निरंजन को बंधक बना लिया। इनके मोबाइल छीनकर पांच बदमाश दूसरी मंजिल पर श्याम गर्ग के आवास पर पहुंचे, जबकि दो आफिस में ही रहे। बदमाशों ने श्याम गर्ग के बेटे विवेक के सिर पर रिवाल्वर की बट मारकर घायल करके दबोच लिया।
विज्ञापन
5 of 6
mla anita rajput
- फोटो : सोशल मीडिया
बदमाश घर के अंदर झपटे, लेकिन विवेक की पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद विंडो से शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर लिया और पुलिस को सूचना दी। इससे हड़बड़ाए बदमाश कार लेकर भाग गए। मौके पर पहुंचे सीओ दिनेश शर्मा ने बदमाशों की तलाश को दो टीम लगाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।