{"_id":"5957cc554f1c1bec5b8b458a","slug":"biker-girl-neha-tomar-ktm-rc-390-stolen-at-gun-point-in-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल बाइकर नेहा तोमर की सुपर बाइक बंदूक की नोंक पर लूटी, ये है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरनेशनल बाइकर नेहा तोमर की सुपर बाइक बंदूक की नोंक पर लूटी, ये है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानी मानी अंतरराष्ट्रीय बाइकर नेहा तोमर की केटीएम आरसी 390 बाइक की लूट का मामला सामने आया है। टू व्हीलर कम्यूनिटी की सदस्य और बाइक रेसर नेहा तोमर ने बाइक लूट का केस दर्ज कराया है। नेहा के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के मयूर विहार के डीएनडी से दो बदमाशों ने उनके भाई से बंदूक की नोंक पर बाइक लूट ली।
2 of 5
bike rider neha tomar
नेहा ने बताया कि शुक्रवार को उनका भाई बाइक लेकर निकला था। रात करीब 10 बजे वह मयूर विहार के डीएनडी के सामने क्राउन प्लाजा पर रेड सिग्नल होने पर रूका। इसी दौरान हीरो बाइक पर सवार दो लड़के उतरे।
3 of 5
bike rider neha tomar
इनमें से एक ने हेलमेट पहन रखी थी, जबकि दूसरा बिना हेलमेट के था। दोनों बदमाशों ने नेहा के भाई की कनपटी पर बंदूक सटा दी, फिर उससे बाइक और हेलमेट ले ली और फारार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bike rider neha tomar
नेहा तोमर के मुताबिक, उनके भाई ने मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन, बदमाशों के हाथ में बंदूक देखकर कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
5 of 5
bike rider neha tomar
नेहा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुटी है। बता दें कि नेहा तोमर ने वर्ष 2008 में नोएडा के रॉकवुड स्कूल से कॉमर्स में 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया। फिलहाल वह सीए की पढ़ाई कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।